SonaHeer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की 23 जून को यानी आज जहीर इकबाल के संग शादी हो गई है। सोनाक्षी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस जोड़ी ने बेहद सादगी से रजिस्टर मैरिज की और इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जानें, क्या खास बात है इन वीडियोज की।
शादी के बाद सोनाक्षी दिखी लाल सुर्ख जोड़े में
ये नव विवाहित जोड़ा अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी पर जाने के दौरान पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा लाल सुर्ख साड़ी में, माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, हाथ में मेहंदी और बालों में गजरा लगाएं बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं। अपने हाथ की अंगूठी को चमकाते हुए, सोलह श्रृंगार में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
दिलचस्प बात ये है कि जब सोनाक्षी गाड़ी में थी तो उनके पति जहीर इकबाल ने उनके लिए दरवाजा खोला और वे गाड़ी से उतरकर अपने फैंस को हेलो करती नजर आईं। इस नवविवाहित जोड़े के चेहरे की चमक देखते ही बन रही है। ये दोनों कैमरे के साथ एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले खूब तस्वीरें खिंचवाते नजर आएं।
SonaHeer ने की रजिस्टर मैरिज की
आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्हा की शादी बेहद निजी इवेंट के तहत हुई है, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। साथ ही सोनाक्षी और जहीर इकबाल के कॉमन फ्रेंड्स भी शादी में मौजूद थे।
दोपहर को इस जोड़े ने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर इसके बाद यह दोनों एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। इन इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर जोड़ी को निकनेम SonaHeer दिया गया है।
सोनाक्षी और जहीर शादी के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा से आशीर्वाद भी लेते हुए नजर आएं।
इतना ही नहीं सोनाक्षी का एक ब्यूटीफुल मोमेंट भी कमरे में कैद हुआ, जब वो रजिस्टर मैरिज से पहले फूलों से लिपटी चादर के अंदर ग्रैंड एंट्री करती नजर आईं, जिसमें उनके चाहने वाले खूब हूटिंग करते नजर आएं।
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से पहले इन एक्ट्रेसेस ने रचाई थी गुपचुप शादी!