Son Of Sardaar 2 New Song Out: अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'सन ऑफ सरदार 2' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में मेकर्स ने मूवी का नया गाना 'पहला तू दूजा तू' रिलीज किया है। इस बार अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फैंस कपल की इस केमिस्ट्री को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं इसकी अनाउंसमेंट अजय देवगन और मृणाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं गाने पर फैंस क्या रिएक्ट कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 का पोस्टर रिलीज, Rishab Shetty की मूवी सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?
विशाल मिश्रा और जानी की जोड़ी
'सन ऑफ सरदार 2' के इस गाने को टी-सीरीज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया है। वहीं अजय और मृणाल ने इसकी जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दी, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। गाने को विशाल मिश्रा ने गाया है। साथ ही इसके लिरिक्स पंजाब के मशहूर लेखक जानी ने लिखे हैं।
हुक स्टेप ने खींचा ध्यान
अजय देवगन के इस गाने के हुक स्टेप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अजय के हर गानों की तरह ही उन्होंने इस बार भी एक स्टेप किया जो गाने का हुक स्टेप है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 'एक्शन जैक्सन' मूवी के गाने 'बस तेरी धूमधाम' के बाद अजय के इस स्टेप के भी खूब चर्चे हो रहे हैं।
क्या बोले यूजर्स?
गाने को सुनकर फैंस यूट्यूब पर ही अपने व्यूज भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बस तेरी बस तेरी धूम धाम के बाद देवगन साहब एक फेमस स्टेप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या लोकेशन, क्या कोरियोग्राफी, क्या संगीत ये गाना बहुत ग्रैंड है। ये 'हाउस फुल 5' से ज्यादा कमाई करेगी।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कुमकुम भाग्य साइड रोल से लेकर 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म की हीरोइन तक, मृणाल ठाकुर का क्या सफर रहा है।' चौथे यूजर ने लिखा, 'दोनों की बेहतरीन जोड़ी है।'
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के दूसरे एपिसोड से नवजोत सिद्धू क्यों रहे गायब? Neflix पर 4 क्रिकेटर के सामने बताई वजह
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.