---विज्ञापन---

2 घंटे 2 मिनट की इस मूवी में हंसते हुए लोगों को मार रहा किलर, IMDb पर मिली 7.1 की रेटिंग

Tamil Psycho Killer Film: अगर आप भी इस वीकेंड पर सस्पेंस और क्राइम-बेस्ड फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपके लिए ऐसी एक सीरियल किलर पर बनी मूवी लेकर आए हैं जिसे IMDb पर कुल 7.1 की रेटिंग मिली है.

Tamil Psycho Killer Film
सीरियल किलर मूवी

Tamil Psycho Killer Film: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री कुछ जोनर ऐसे होते हैं जिनकी फिल्में हमेशा ऑडियंस को पसंद आती हैं. ऐसा ही एक जॉनर है सीरियल किलर्स पर बनी फिल्मों का. सीरियल किलर्स पर बनी फिल्में हमेशा दर्शकों को अपनी ओर खींचकर ले आती हैं. आज हम आपके लिए ऐसी एक ऐसे सीरियल किलर पर बनी मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप अपने वीकेंड प्लान में शामिल कर सकते हैं. इस फिल्म में हर वो मसाला मिलेगा, जो एक सस्पेंस और क्राइम में होना चाहिए. फिल्म को IMDb पर कुल 7.1 की रेटिंग मिली है.

क्या है फिल्म का नाम?

इस सायको किलर वाली फिल्म का नाम ‘स्माइल मैन’ है, जो एक तमिल फिल्म है। इसमें आपको तमिल स्टार आर. सरथकुमार और कलैयारासन लीड में देखने को मिलेंगे. सीरियल किलर मूवी ‘स्माइल मैन’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी, प्लॉट, और वह आने वाले ट्विस्ट आपको पूरे टाइम फिल्म से बांधे रखेंगे. इसके अलावा, इसमें आपको एक चौंकाने वाला फ्लैशबैक भी देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं वो…’, आर्यन खान को लेकर क्या बोले The Ba***ds of Bollywood स्टार्स

क्या कहती है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘स्माइल मैन’ की कहानी की शुरुआत एक रोड एक्सीडेंट से होती है, जहां एक कार उलटी पड़ी होती है और कार में एक व्यक्ति बाहर निकलने के लिए तड़प रहा होता है. इसके बाद फिल्म में सीरियल किलर की एंट्री होती है, जिसका चेहरा नहीं दिखाया जाता. किलर उस व्यक्ति को एक पुरानी बात याद दिलाते हुए उसे जान से मार देता है और उसकी लाश को कूड़ेदान दान में फेंक देता है. अगले दिन सफाई कर्मचारियों को एक लाश मिलती है, जिसके चेहरे पर चाकू से काटकर कर स्माइल बना हुआ होता है. पूरे शहर में इस हत्या की खबर आग की तरह फैल जाती है. पुलिस डिपार्टमेंट ये केस क्राइम ब्रांच को सौंप देता है. इसके बाद फिल्म में हीरो की एंट्री होती है, जो एक-एक करके इस केस की सारी परतें खोलता है.

कहां देख सकते हैं फिल्म?

जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस से भरी ये फिल्म आप प्राइम वीडियो और अल्ट्रा के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इस फिल्म को IMDb पर कुल 7.1 की रेटिंग मिली है. वहीं, 2 घंटे 2 मिनट की इस फिल्म की कहानी आपको पूरी तरह से इंगेज रखेगी.

First published on: Sep 17, 2025 02:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.