आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर आया है,तभी से चर्चा में आ गए हैं। सुपरस्टार को लोगों की नफरत का सामना करना पड़ रहा है और लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल भी कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर आमिर खान की चुप्पी की वजह से अब सोशल मीडिया का एक वर्ग उनकी आलोचना कर रहा है और बॉयकॉट आमिर खान इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। इस बीच आमिर खान के सपोर्ट में एक टीवी एक्टर उतर आया है और इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।
यह भी पढ़ें: 23 साल की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर का निधन, TikTok लाइव के दौरान लगी गोली
क्यों ट्रोल हो रहे आमिर खान ?
आमिर खान के सपोर्ट में टीवी का एक हैंडसम हंक उतर आया है और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है। दरअसल, एक्स पर एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा था, 'पहलगाम के लिए कोई पोस्ट नहीं, ऑपरेशन सिंदूर के लिए कोई पोस्ट नहीं और अब उनकी फिल्म रिलीज़ होने वाली है। आपको पता है कि क्या करना है, है न?'
आमिर के सपोर्ट में आए अरिजीत
इस ट्वीट को देखने के बाद कुमकुम भाग्य फेम एक्टर अरिजीत तनेजा सुपरस्टार आमिर के सपोर्ट में कूद गए। आमिर खान का बचाव करते हुए अरिजीत तनेजा ने ट्वीट के जवाब में लिखा, 'नफरत फैलाना बंद करो। ये राष्ट्रवाद नहीं है। आपको नहीं पता कि देश में जो कुछ हो रहा है, उससे निपटने के लिए कोई कैसे और क्या कर रहा है।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.