---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala के 5 विवाद, जो बने सिंगर की मौत के कारण

Sidhu Moose Wala Birth Anniversary: सिंगर सिद्धू मूसेवाला विवादों से गहरा नाता रहा है, वो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते थे। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम उनके कुछ चर्चित विवादों का जिक्र कर लेते हैं...

Sidhu Moose Wala

Sidhu Moose Wala Birth Controversy: सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का नाम उन सिंगर्स की लिस्ट में आता है जिनका एक अलग ही स्वैग होता है। पंजाब में सिद्धू का ऐसा रौब था कि उनके नाम का सिक्का चलता था। छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले सिद्धू अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे। उनका विवादों से गहरा नाता था, ऐसे में दुश्मनों की संख्या भी लंबी थी। यही वजह थी कि महज 29 साल की उम्र में ही 28 मई 2022 को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। सिंगर की हत्या का जिम्मा लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने लिया था। आज सिद्धु मूसेवाला की बर्थ एनिवर्सरी है तो इस दिन पर उन्हें याद करते हुए सिंगर के पांच विवादों (Sidhu Moose Wala Controversy) का जिक्र कर लेते हैं, जिन्होंने उनके दुश्मनों को उनका खून का प्यासा बना दिया था।

1. खालिस्तान का समर्थन करना बना मुसीबत

सिद्धू मूसेवाला और विवादों का साथ तो पुराना रहा। साल 2020 में ही शुभदीप उर्फ सिद्धू ने एक और विवाद को जन्म दिया। उसी साल एक और नया गाना ‘पंजाब’ रिलीज हुआ जिसमें सिंगर ने खालिस्तान समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले समर्थन किया था। इस बात से बहुत बड़ा विवाद हो गया था।

2. गाने पर मचा बवाल

सिद्धू मूसेवाला वो सिंगर थे जो खबरों में छाए रहते थे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि एक ही साल में यानी कोविड महामारी के दौरान वो एक नहीं बल्कि कई विवादों में घिरे। गन वाले वीडियो की वजह से जेल जा चुके सिंगर को जैसे ही जमानत मिली तो उन्होंने ‘संजू’ गाना रिलीज किया। इस गाने में सिंगर ने अपनी तुलना एक्टर संजय दत्त से की थी। उन्होंने अपने खिलाफ हुई FIR को ‘बैज ऑफ ऑनर’ बताया था।

3. माई भागो पर किया विवादित कॉमेंट

पंजाबी सिंगर उस वक्त और भी ज्यादा विवादों में घिर गए जब उन्होंने अपने सॉन्ग में माई भागो के संबंध में विवादित कॉमेंट किया था। सिद्धू की इस हरकत से सिख समुदाय भड़क गया था और सिद्धू मूसेवाला को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार द्वारा पेश होने का आदेश दिया गया था। इस विवाद से निपटते हुए सिंगर ने अकाल तख्त में पेश होकर सिख समुदाय से माफी मांग ली थी।

4. 1- AK-47 गन वाले वीडियो ने उड़ाया गर्दा

सिद्धू मूसेवाला यंग फैंस के बीच बहुत पॉपुलर थे। सिंगर के 4 मई 2020 को 2 वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल इसमें सिंगर 5 पुलिस अफसरों के साथ एके-47 चलाना सीख रहे थे। एक और वीडियो था जिसमें वो अपनी पर्सनल गन चलाते नजर आ रहे थे। इस बात ने ऐसा तूल पकड़ा की पुलिसवाले को सस्पेंड हुए ही साथ में सिद्धू के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

5. पंजाब के लोगों को कहा गद्दार

साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने ने विवाद का रूप ले लिया। इसकी वजह थी कि Scapegoat गाने में उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपनी हार का रोना गाया। ऐसे में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दावा किया सिंगर ने पंजाब के वोटरों को ‘गद्दार’ कहा है। इस गाने से कई लोग भड़क गए थे, और गायक के खिलाफ हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal में कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ

First published on: Jun 11, 2024 08:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.