Shivangi Joshi cryptic Post: टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन का रिश्ता खत्म हो चुका है और इस बारे में खुद एक्टर ने पोस्ट कर कंफर्म किया है। शिवांगी और कुशाल की जोड़ी को ऑन और ऑफ स्क्रीन फैंस काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन 5 महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। हाल ही में कुशाल ने पोस्ट के जरिए शिवांगी संग अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने बाद में अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया था, लेकिन जब तक वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। अब शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जो चर्चा का विषय बन गया है। पोस्ट में वो सेल्फ लव के बारे में बात कर रही हैं और उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 के 9 सितारे: रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश
शिवांगी जोशी का क्रिप्टिक पोस्ट
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिस पर लिखा, 'बेबीगर्ल, अभी खुद से थोड़ा प्यार करो। तुम बहुत कुछ बैलेंस कर रहे हो, ऐसी चीजें संभाल रहे हो जो कोई नहीं देख सकता,और अपना बेस्ट कर रहे हो। खुद को ग्रेस दो।' जो लोग नहीं जानते हैं, उनको बता दें कि कुशाल और शिवांगी की जोड़ी सीरियल बरसाते में लोगों ने काफी पसंद की थी, तभी से खबरें है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं।
कुशाल टंडन ने कंफर्म किया ब्रेकअप
मगर बीते दिनों एक्टर कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जो चंद मिनटों में ही वायरल हो गई थी। दरअसल, कुशाल ने उस पोस्ट में लिखा था, ‘उन सभी लोगों से जिन्हें मैं प्यार करता हूं, बस इतना कहना चाहता हूं, मैं और शिवांगी (जोशी) अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं, इसलिए हां।’ लेकिन कुछ समय बाद ही एक्टर ने इस स्टोरी को डिलीट कर दिया था, कुशाल की इस पोस्ट ने दोनों के फैंस का दिल जरूर तोड़ दिया था।
शिवांगी से 13 साल बड़े थे कुशाल टंडन
गौरतलब है कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन में उम्र का भी काफी फासला था, वो एक्ट्रेस से 13 साल बड़े थे। कुशाल और शिवांगी के ब्रेकअप की वजह तो अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन इतना साफ है कि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। शिवांगी इन दिनों नए सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 3 में नजर आ रही हैं, उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने King के लिए Jaideep Ahlawat को खुद भेजा न्यौता, जानें कैसा है रोल?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.