42 साल बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, एक्ट्रेस का कल देर रात निधन हो गया है। 28 जून की सुबह इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है, इस खबर से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका लगा है और शेफाली के दोस्त इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर दुख जता रहे हैं। अली गोनी से लेकर रश्मिका मंदाना सभी इस खबर से सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत पर बिल्डिंग के गार्ड का बड़ा खुलासा, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम
रश्मि देसाई
बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला के साथ रहने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई को उनकी मौत से झटका लगा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेफाली की मौत पर दुख जताते हुए लिखा, 'मैं अभी भी इस खबर को समझने की कोशिश कर रही हूं, आप एक बेहतरीन इंसान थीं और मैं शब्दों को बयां करने के लिए संघर्ष कर रही हूं... आपकी बहुत याद आएगी, बहुत जल्दी चले गईं।'
अली गोनी
टीवी अभिनेता अली गोनी ने ट्वीट कर लिखा, 'शेफाली जरीवाला के अचानक निधन के बारे में सुनकर सदमे में हूं और दुखी हूं, जिंदगी बहुत अनप्रीडिक्टिबल है।RIP'
हिमांशी खुराना
बिग बॉस 13 में शेफाली के साथ रहने वाले सभी कंटेस्टेंट उनकी अचानक मौत से टूट गए हैं, चाहे फिर वो रश्मि हो या शेफाली बग्गा। शेफाली से पहले बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने भी लोगों को इसी तरह तोड़ दिया है। ऐसे में हिमांशी ने अपनी दोस्त शेफाली की मौत की खबर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ' बिग बॉस की वो जगह मुझे लगता है शापित है।'
मीका सिंह
सिंगर मीका सिंह भी अपनी दोस्त शेफाली के अचानक चले जाने से सदमे में हैं और उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है, हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्यारी दोस्त शेफाली हमें छोड़कर चली गई हैं। अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।'
शालीन भनोट
टीवी एक्टर शालीन भनोट ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, विश्वास नहीं हो रहा है शेफाली, RIP राम जी आपके परिवार को शक्ति दें।
दिव्यांका त्रिपाठी
इनके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने भी लिखा, 'शेफाली के बारे में खबर सुनकर मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। बहुत जल्दी चली गईं। उनके पति और परिवार के लिए बहुत दुख की बात है।'
राहुल वैद्य, काम्या पंजाबी, विशाल कोटियन, आसिम रियाज समेत कई टीवी सेलेब्स ने शेफाली की अचानक मौत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यह भी पढ़ें: Ileana D’Cruz एक बार फिर बनीं मां, बेबी बॉय की फोटो शेयर कर फैंस को सुनाई गुड न्यूज
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.