Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shefali Jariwala की कितने बजे हुई मौत? करीबी दोस्त का शॉकिंग खुलासा

Shefali Jariwala Death News: शेफाली जरीवाला ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है और उनकी मौत से परिवार सदमे में है। शेफाली की मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है, इस बीच उनके करीबी दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासे किए हैं।

---विज्ञापन---

Shefali Jariwala
शेफाली जरीवाला (Image Credit: Instagram)

Shefali Jariwala Death News: बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून, शुक्रवार को निधन हो गया है। शेफाली की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पराग और एक्ट्रेस की मां का बुरा हाल है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से फेम पाने वाली शेफाली जरीवाला की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है और हर कोई इस खबर पर दुख जता रहा है। शेफाली का फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है और इस बीच शेफाली की करीबी दोस्त ने बताया है कि एक्ट्रेस की मौत कितने बजे हुई है और कल क्या हुआ था।

यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत से टूटे हिंदुस्तानी भाऊ, रोते हुए पहुंचे अस्पताल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

शेफाली के करीबी दोस्त का खुलासा 

शेफाली जरीवाला की मौत की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एक्ट्रेस की मौत से सभी को झटका लगा है। इस बीच शेफाली जरीवाला के करीबी दोस्त अंकुर ने पैपराजी से बात करते हुए किए शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया, ‘कल रात 11 बजकर 27 मिनट पर उनकी डेथ हुई, सवा 11 करीब उनको बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर गए थे। पुलिस ने परिवार और उस समय उनके घर पर मौजूद सभी का बयान दर्ज किया है।’

क्या बीमार थीं शेफाली जरीवाला? 

शेफाली जरीवाला के करीबी ने उनकी हेल्थ के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘वो ठीक थीं और वो एकदम फिट थीं। उनको कोई हेल्थ इश्यू नहीं था, वो कल शाम नीचे वॉक करने भी आई थीं। पराग और शेफाली अपनी फैमिली के साथ रहते थे और उनके घर में काम करने वाली मेड का भी स्टेटमेंट लिया है।’

---विज्ञापन---

पति संग अस्पताल पहुंची आरती सिंह

शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनते ही उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले अस्पताल पहुंचे रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 13 फेम आरती सिंह भी अपने पति दीपक के साथ कूपर अस्पताल पहुंची।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बहुत जल्दी चली गईं’, Shefali Jariwala के निधन से टूटा दोस्तों का दिल, इंडस्ट्री को लगा झटका

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2025 02:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola