Shefali Jariwala Death: अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में छोटा-सा रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गई हैं। शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात निधन हो गया है, जिसके बाद इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। शेफाली को लोग उनके म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' के लिए जानते हैं और बिग बॉस 13 में भी एक्ट्रेस को खूब फेम मिला था। 42 साल की शेफाली जरीवाला ने एक्टर पराग जरीवाला से शादी की थी और अब उनकी मौत के बाद पराग त्यागी की एक हरकत पर लोग भड़क गए हैं और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
इस वजह से ट्रोल हुए पराग त्यागी
शेफाली जरीवाला ने कल रात आखिरी सांस ली और उनके निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है। शेफाली ने हॉस्पिटल ले जाते हुए रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। उनकी मौत की अगली सुबह पति पराग त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पेट डॉग को टहलाते दिखाई दिए हैं। पराग का वो वीडियो आग की तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के चाहने वाले उन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पत्नी की लाश पड़ी है और ये यहां पर कुत्ते को घूमा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की कितने बजे हुई मौत? करीबी दोस्त का शॉकिंग खुलासा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.