---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पापा शत्रुघ्न अस्पताल में दाखिल, हुई सर्जरी, जानें क्या है हेल्थ अपडेट

Shatrughan Sinha Health Update: सोनाक्षी सिन्हा की शादी के महज 5 दिन बाद ही उनके पापा और दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं, बताया जा रहा है कि एक्टर की सर्जरी हुई है। चलिए बताते हैं कि एक्टर की फिलहाल हालत कैसी है और उन्हें कब तक हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल जाएगा। शादी के चंद दिनों बाद सोनाक्षी को हॉस्पिटल में देख लोग हैरान रह गए थे, और कयास लगाने लगे थे कि शायद सोनाक्षी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

Shatrughan Sinha Health Update

Shatrughan Sinha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Shatrughan Sinha) और जहीर इकबाल को बीते दिन हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुए थे। उसके बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी रूमर्स आग की तरह फैलने लगे थे, मगर फिर सामने आया कि सोनाक्षी की शादी के महज 5 दिन बाद ही उनके पापा शत्रुघ्न की तबियत बिगड़ गई है और वो मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ए़़डमिट हैं। इस बीच अब शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ पर अपडेट सामने आया है।

पापा शत्रुघ्न की हुई सर्जरी

सोनाक्षी अपने पति जहीर के साथ अपने पापा को कल हॉस्पिटल में देखने पहुंची थीं। अब शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ अपडेट (Shatrughan Sinha Health Update) से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता की छोटी सी सर्जरी हुई है। मगर फिलहाल ये सामने नहीं आया है, उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार और हॉस्पिटल की तरफ से उनकी सर्जरी को लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

अब कैसी है एक्टर की हालत?

वैसे तो शत्रुघ्न सिन्हा की हेल्थ को लेकर उनकी फैमिली की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मगर कहा जा रहा है कि फिलहाल एक्टर की हालत स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हालांकि उन्हें अस्पताल से घर के लिए कब छुट्टी मिलेगी, उसे लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

कब हुई सोनाक्षी की शादी

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने 7 साल डेट करने के बाद अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को कोर्ट मैरिज की है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी में दोनों के परिवार और सिर्फ खास दोस्त ही शामिल हुए थे, मगर रात को कपल ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। सलमान खान से लेकर काजोल तक कई फिल्मी सितारों ने सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में शिरकत की थी। लाल रंग की साड़ी और सिंदूर में सोनाक्षी नई-नवेली दुल्हन बनकर बेहद खूबसूरत लग रही थी।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की सच्चाई आई सामने, जानें पति संग क्यों पहुंची थी अस्पताल?

First published on: Jun 30, 2024 04:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.