'हीरामंडी' फेम शर्मिन सहगल के घर खुशियों की बहार आई है। संजय लीला भंसाली की भतीजी शर्मिन ने अपने पति अमन मेहता के साथ 28 मई को एक बेटे को जन्म दिया हा। हालांकि कपल ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पत्रकार विक्की लालवानी द्वारा शेयर की गई जानकारी के बाद यह खबर सुर्खियों में आ गई है। प्रेग्नेंसी को लेकर भी शर्मिन ने कभी पब्लिक प्लेस पर नहीं आईं हैं और न ही किसी तरह की अनाउंसमेंट की है। लेकिन अप्रैल में ऐसी खबरें आई थीं कि वे डिलीवरी के लिए अहमदाबाद से मुंबई आई थीं।

शर्मिन बनीं मां

'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में आलमजेब की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस शर्मिन सहगल मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शर्मिन ने 28 मई 2025 को एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि शर्मिन ने न तो अपनी प्रेग्नेंसी की कभी पुष्टि की थी और न ही डिलीवरी की कोई आधिकारिक पुष्टी की है, लेकिन यह खबर सबसे पहले पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की। अप्रैल 2025 में रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि शर्मिन सहगल डिलीवरी के लिए अहमदाबाद से मुंबई पहुंची थीं। उस समय भी उन्होंने प्रेग्नेंसी को लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया था, लेकिन अब उनके मां बनने की खबर पर फैन्स और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।      

इंस्टाग्राम पोस्ट ने मचाया हलचल

विक्की लालवानी ने शनिवार शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जानकारी दी है कि शर्मिन 28 मई को मां बनी हैं। इस खबर के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि अभी तक शर्मिन या उनके पति अमन मेहता ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब फैंस कपल द्वारा जानकारी शेयर करने का इंतजार कर रहे हैं।  

कपल ने इटली में की थी शादी

शर्मिन सहगल ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के निदेशक अमन मेहता से शादी की थी। कपल ने इटली में बेहद निजी तरीके से अपनी शादी की थी। शादी के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "हमने शादी कर ली! यह एक भावना है जिसे हमेशा महसूस किया जा सकता है, भले ही तस्वीरों या शब्दों में न समाया जा सके।"

‘हीरामंडी’ से मिला करियर में बड़ा ब्रेक

वर्कफ्रंट की बात करें तो शर्मिन को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की नेटफ्लिक्स सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में देखा गया था। इस शो में उन्होंने आलमजेब की भूमिका निभाई थी। हालांकि उनकी एक्टिंग को मिक्स प्रतिक्रियाएं मिली थीं, लेकिन उन्होंने एक इंटरव्यू में ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने इस किरदार के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। यह भी पढ़ें: Suchata Chuangsri कौन? जिसने 21 साल की उम्र में जीता Miss World 2025 का ताज