Wednesday, 23 October, 2024

---विज्ञापन---

ढाई साल तक क्यों लटकी रही शाहरुख की ‘देवदास’, रिलीज होते ही तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

Shahrukh Khan- Aishwarya Rai Film Devdas: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘देवदास’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म को साल 2002 में रिलीज किया गया था। फिल्म ‘देवदास’ उस समय की सबसे महंगी इंडियन फिल्म थी। इस फिल्म के बनाने के समय कई वजहों से कई बार देरी […]

Devdas
Devdas

Shahrukh Khan- Aishwarya Rai Film Devdas: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘देवदास’ ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इस फिल्म को साल 2002 में रिलीज किया गया था। फिल्म ‘देवदास’ उस समय की सबसे महंगी इंडियन फिल्म थी। इस फिल्म के बनाने के समय कई वजहों से कई बार देरी हुई थी। फिल्म की टीम से कभी किसी का एक्सीडेंट हुआ तो कभी किसी की मौत। ढाई साल के बाद इस फिल्म को रिलीज किया गया था। शाहरुख और ऐश्वर्या की फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच गया था।

इन वजहों से फिल्म ‘देवदास’ के बनने में हुई थी देरी

फिल्म ‘देवदास’ को बड़े बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड बनाएं। इसके साथ-साथ फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। अलग-अलग कारणों से फिल्म में कई बार देरी हुई। सबसे पहले निर्माता भरत शाह को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। भरत पर आरोप था कि उन्होंने फिल्म के फाइनेंस के लिए अंडरवर्ल्ड से पैसे लिए थे। इसके बाद फिल्म के भारी-भरकम सेट तीन बार जल गया था। इसी दौरान दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो क्रू मेंबर भी सेट पर मर गए थे। ढाई साल से ज्यादा समय के बाद फिल्म ‘देवदास’ का प्रीमियर 2002 के कान फिल्म फेस्टिवल में 23 मई को हुआ था। प्रिमियर के बाद 12 जुलाई को इसको वर्ल्ड वाइड रिलीज किया गया था।

फिल्म ‘देवदास’ उपन्यास की है रीमेक

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘देवदास’ साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक अमीर बंगाली परिवार के लड़के का रोल निभाया है। ऐश्वर्या राय ने उनके बचपन के प्यार पारो की भूमिका निभाई है। माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी नामक वेश्या का रोल किया है। फिल्म ‘देवदास’ शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 के इसी नाम के बंगाली उपन्यास का तीसरा बॉलीवुड रीमेक है। पहला देवदास का मेक 1936 में रिलीज हुआ था। इसमें केएल सहगल, जमुना बरुआ और राजकुमारी ने रोल की थी। उपन्यास का दूसरा रीमेक 1955 में थिएटर में रिलीज हुई थी। इसमें दिलीप कुमार, सुचित्रा सेन और वैजयंती माला ने रोल किया था।

 

यह भी पढ़ें: ‘मधुबाला’ फेम एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुद दी Good News

फिल्म ‘देवदास’ ने बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘देवदास’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड सेट किए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 168 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर ‘देवदास’ ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई थी। साल 2002 में फिल्म ‘देवदास’ इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

यह भी पढ़ें:  ‘मेरे पैर की जूती भी तुमसे प्यार न करे’, अविनाश पर क्यों भड़की Chahat Pandey

First published on: Oct 23, 2024 10:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.