Sarzameen OTT Release Date: सैफ अली खान के लाडले इब्राहिम अली खान की अगली फिल्म ‘सरजमीन’ का अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया है। काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पहली बार साथ देखने को मिलने वाली है और स्टारकिड इब्राहिम अली खान की ये दूसरी फिल्म है और ये मूवी भी सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही दस्तक देने जा रही है। ‘सरजमीन’ के पहली झलक के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। आइए जानते हैं कि काजोल, इब्राहिम और सुकुमारन स्टारर ‘सरजमीन’ कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
यह भी पढ़ें: ‘कल जब कभी मैं जाऊं…’ शेफाली जरीवाला के निधन के बाद ऐसा क्यों बोले Suyyash Rai?
‘सरजमीन’ का फर्स्ट लुक वीडियो आउट
फिल्म ‘सरजमीन’ का अनाउंसमेट वीडियो सामने आया है, जिसमें फौजी के रोल में साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं और काजोल को देखकर तो आपको उनकी फिल्म ‘फना’ की याद आ जाएगी। फिल्म में कश्मीर की लोकेशन दिखाई दे रही है और आखिर में इब्राहिम की एंट्री होती है। इब्राहिम का लुक कश्मीरी जैसा ही लग रहा है और वो लोकल लोगों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
काजोल के साथ इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार फिल्म कर रहे हैं और इन तीनों की पहली झलक ने ही दर्शकों के बीच फिल्म की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मगर फिल्म थियेटर नहीं बल्कि ओटीटी पर सीधे उतर रही है। ‘सरजमीन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।
कब रिलीज होगी इब्राहिम की ‘सरजमीन’
जियोहॉटस्टार पर ‘सरजमीन’ दर्शकों को अगले महीने ही देखने को मिलने वाली है, क्योंकि मूवी की रिलीज डेट रिवील हो गई है। जी हां, छोटे नवाब इब्राहिम अली खान की ‘सरजमीन’ 25 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों के बीच मूवी को लेकर बज बना दिया है, क्योंकि हमेशा रोमांटिक हीरो की तरह दिखने वाले इब्राहिम इसमें आंतकी जैसे नजर आ रहे हैं, हालांकि अभी उनके रोल को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने किसे बताया ‘असली दौलत’? वायरल हुआ पोस्ट