Sanjay Dutt Birthday Special: संजय दत्त बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं जो हीरो के रूप में जितना छाए, उतना ही विलेन के रोल में भी छाए। एक्टर ने बॉलीवुड को एक्शन से लेकर कॉमेडी मूवीज तक दी हैं। ये फिल्में आज भी ऑडियंस के दिल में छाई हुई हैं। विलेन के किरदार में तो एक्टर ने ऐसी धाक जमाई कि मूवी के लीड हीरो भी साइडलाइन हो गए। आज यानी 29 जुलाई को एक्टर अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर हम आपको उनके खूंखार विलेन वाले किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Mandala Murders में ‘मोक्षा’? ‘बदनाम आश्रम’ और She में भी निभा चुकीं दमदार रोल
अग्निपथ (कांचा चीना)
ऋतिक रोशन की ‘अग्निपथ’ में एक्टर ने ‘कांचा चीना’ नाम के एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। साल 2012 में आई इस मूवी में संजय दत्त का किरदार काफी ज्यादा पसंद किया गया था। ‘कांचा चीना’ का नाम जैसी ही सामने आता है संजय दत्त की इमेज सामने आ जाती है। ये किरदार बॉलीवुड के इतिहास में आइकॉनिक है। ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
पानीपत (अहमद शाह अब्दाली)
अर्जुन कपूर की ये मूवी साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में संजय दत्त ने ‘अहमद शाह अब्दाली’ का किरदार निभाया था। इस विलेन के किरदार ने अर्जुन कपूर के किरदार को फीका कर दिया था। मूवी में उनके किरदार ने सारी महफिल लूट ली थी। इस मूवी में अर्जुन कपूर और संजय दत्त के साथ कृति सेनन भी लीड रोल में नजर आई थीं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
केजीएफ- 2 (अधीरा)
यश की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘केजीएफ’ के सीक्वल में संजय दत्त ने ‘अधीरा’ का किरदार बखूबी निभाया था। इस किरदार के लिए उन्हें एक अलग रूप दिया गया था जो काफी हिट भी हुआ। साल 2022 में आई ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं संजय दत्त के रोल को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। ये प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
शमशेरा (दरोगा शुद्ध सिंह)
रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ मूवी में संजय दत्त के ‘दरोगा शुद्ध सिंह’ के किरदार ने समां बांध दिया था। साल 2022 में आई ये मूवी भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन मूवी से संजय दत्त का किरदार आइकॉनिक बन गया था। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
खलनायक (बल्लू)
साल 1993 की हिट मूवी ‘खलनायक’ में उन्होंने खलनायक की ही भूमिका निभाई थी। इसमें उनका किरदार ‘बलराम प्रसाद’ उर्फ ‘बल्लू’ काफी पॉपुलर हुआ था। हालांकि इस मूवी में वो लीड एक्टर भी खुद ही थे और उनके साथ जैकी श्रॉफ भी लीड रोल में थे। मूवी के गाने भी काफी हिट हैं। ये भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 57 मिनट की Prime Video फिल्म, जो 15 मिनट बाद ही बन जाती है थ्रिलर; लीड एक्ट्रेस है असली स्टार