Sana Khan Mother Saeeda Death: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती अनस की पत्नी और बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे चुकीं सना खान की मां सईदा का 24 जून की शाम देहांत हो गया है। सना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए खुद अपनी अम्मी के निधन की दुखद खबर साझा की है। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया का अहम हिस्सा रह चुकीं सना खान के सिर से मां का साया उठ गया है और अपनी मां के इंतकाल से एक्ट्रेस बुरी तरह से टूट गई हैं और उनको कोई होश नहीं है। सना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस में ले जाती दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sana Khan की मां का निधन, सदमे में ‘जय हो’ एक्ट्रेस, शोक में डूबा परिवार
मां के निधन से बेसुध हुईं सना खान
शोबिज की दुनिया को छोड़ चुकीं सना खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी मां के पार्थिव शरीर को ले जाती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है, एम्बुलेंस में सना अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास बेसुध बैठी हुई हैं। दुनिया में मां से ज्यादा कोई करीब नहीं होता है और मां की मौत से सना भी सदमे में हैं।
इलाज के दौरान एक्ट्रेस की मां ने तोड़ा दम
सना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी मां की हेल्थ कंडिशन ठीक नहीं थी, जिसके चलते उनका निधन हो गया है। आज रात ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में उनकी मां के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। एक्ट्रेस ने लोगों से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।
सना के घर पहुंचे सिंगर जावेद अली
सना खान ने टीवी और बॉलीवुड में काफी काम किया है और उनके कई दोस्त हैं। इस मुश्किल खड़ी में सना के दोस्त और मशहूर सिंगर जावेद अली उनके घर पहुंचे। जावेद अली अपनी दोस्त सना की मां को आखिरी विदाई देने पहुंचे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Aarushi Oswal? जिन्हें लगातार AirPods लगाने से सुनना हुआ बंद
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.