Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया का समय रैना के शो में बोले गए भद्दे कमेंट वाला विवाद अभ तक थमा नहीं है। कई सेलिब्रिटीज पॉडकास्टर को उनके स्टेटमेंट के लिए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। लेकिन अब रणवीर का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। इसी बीच उन्हें एक और धमकी मिली है। जिसमें उन्हें कोई सिक्योरिटी नहीं बचा पाने की बात कही गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

रणवीर इलाहाबादिया के गायब होने के बाद मिली एक और धमकी

जाने-माने यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया अपने विवादित बयान के चलते कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। 'इंडियाज गॉट लैटेंट' (India's Got Latent) के मंच पर उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पैरेंट्स को लेकर भद्दे कमेंट को लेकर सवाल किया था। अब इसका वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद बवाल मच गया। अब उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद जनता और सेलेब्रिटीज भी नाराजगी जता रहे हैं। इस बीच महाभारत में 'भीम' का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर ने इस मामले पर अपनी राय दी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर रणवीर इलाहाबादिया को खुली धमकी दी। सौरव ने कहा, "रणवीर ने जो कहा है, वह माफी के लायक नहीं है। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया, तो भविष्य में और भी लोग ऐसी हरकतें करेंगे।"

सौरव गुर्जर ने सरेआम दी धमकी

सौरव गुर्जर ने रणवीर के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए वीडियो में आगे कहा, "फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब यह नहीं कि कोई भी बकवास करता रहे। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। मैं महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि रणवीर को कड़ी सजा दी जाए।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मेरी मुलाकात इस व्यक्ति से हुई, तो उसे न कोई सिक्योरिटी बचा पाएगी और न ही कोई दुनिया की ताकत।" यह भी पढे़ं:  Celebrity MasterChef के फैंस के लिए बुरी खबर! तीसरे हफ्ते में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

सोशल मीडिया पर कई स्टार्स का फूटा गुस्सा

सौरव गुर्जर ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "रणवीर इलाहाबादिया बीयरबाइसेप्स इसके साथ उन्होंने एंग्री इमोजी भी शेयर किया है। इसके खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी होगी।" इससे पहले भी जावेद अख्तर, मुकेश खन्ना, सुनील पाल और पंकज त्रिपाठी जैसे सेलेब्रिटीज ने रणवीर के बयान का विरोध जताते हुए उनके खिलाफ गुस्सा जाहीर किया था। अब देखना यह है कि रणवीर इलाहाबादिया इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और उन पर कोई कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं। यह भी पढे़ं: Ishita Dutta-Vatsal Sheth के घर गूंजेगी किलकारी? वैलेंटाइन पोस्ट से मची खलबली