Sunday, 22 February, 2026

---विज्ञापन---

समांथा की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट आई सामने, एक्शन अवतार में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Maa Inti Bangaram Release Date: साउथ की बेतरीन अदाकारा समांथा की अपकमिंग फिल्म मां इनती बंगराम की रिलीज डेट सामने आ गई है. अपने टीजर के बाद से ही ये फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है.

Samantha Ruth Prabhu in new Maa Inti Bangaram

Maa Inti Bangaram Release Date: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं. लेकिन अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते नजर आ रही हैं. समांथा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. जल्द ही समांथा अपनी नई तेलुगू फिल्म मां इनती बंगराम से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. इस फिल्म को समांथा के पति राज निदिमोरू ने क्रिएट किया है.

‘मां इंटी बंगारम’ की रिलीज डेट

फिल्म की रिलीज डेट के बारे में एक्ट्रेस ने खुद जानकारी दी है. अपने इस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि ये उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए समांथा ने बताया कि उनकी फिल्म, ‘मां इनती बंगराम’ 15 मई 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी. इस खबर के बाद समांथा के फैंस और भी उत्साहित हो चुके हैं. बता दें कि फिल्म ‘मां इनती बंगराम’ एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होने वाली है. फिल्म में समांथा एक अलग ही अवतार में दिखने वाली हैं. फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों दिल जीत चुका है. टीजर में समांथा को एक दमदार एक्शन रोल में दिखाया गया था. ऐसे में ये फिल्म काफी खास होने वाली है.

---विज्ञापन---

समांथा और उनके पति राज

पर्सनल लाइफ की बात करें तो समांथा और उनके पति राज दोनों ने बार शादी रचाई है. समांथा के पति डायरेक्टर राज निदिमोरू ने साल 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी और साल 2022 में दोनों का तलाक भी हो गया था. जबकि समांथा ने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य से साल 2017 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी और अक्टूबर 2021 में कपल ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी थी. समांथा से तलाक लेने के 2 साल बाद नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला से शादी की और समांथा ने डायरेक्टर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर 2025 में शादी कर ली है.

First published on: Feb 22, 2026 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.