Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

सलमान खान की सुपरहिट मूवी… दोस्त की बेटी संग रोमांस करने में शर्माए, पांच महीने बाद भरी हामी; फिर कमाए करोड़ों

Salman Khan and Sonam Kapoor Movie: सलमान खान की एक सुपरहिट मूवी थी जिसे एक्टर करना ही नहीं चाहते थे। मूवी में एक्टर दोस्त की बेटी संग रोमांस करने में कतरा रहे थे। पांच महीने बाद उन्होंने मूवी करने के लिए हामी भरी थी।

Salman Khan and Sonam Kapoor Movie: सलमान खान ने बॉलीवुड को कई हिट मूवीज दी हैं। कई फिल्में करोड़ों की कमाई कर रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी हैं। सलमान की एक मूवी ऐसी है जो सिनेमाघरों में तो सुपरहिट रही थी लेकिन बॉलीवुड के ‘दबंग’ उस मूवी को करने में हिचकिचा रहे थे। दोस्त की बेटी के साथ रोमांस करने में सलमान खान को शर्म आ रही थी। पांच महीने बाद उन्होंने मूवी के लिए हामी भरी थी। इसके बाद मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली थी। आइए आपको भी बताते हैं कौन सी है वो मूवी।

19 साल छोटी एक्ट्रेस के संग रोमांस

सलमान खान कईं न्यू कमर्स एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर चुके हैं। हिट मूवीज में से एक ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान अपने से 19 साल छोटी सोनम कपूर के साथ जोड़ी बनाने में कतरा रहे थे। वहीं सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं। इसलिए सलमान सोनम के साथ रोमांस करने में हिचकिचा रहे थे।

सूरज बड़जात्या ने की थी डायरेक्ट

फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या चाहते थे कि ये मूवी सलमान खान ही करें। लगभग पांच महीने तक मनाने के बाद सलमान खान में मूवी के लिए हां किया। वहीं सोनम कपूर भी बहुत उत्साहित थी कि उन्हें सलमान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इसके बाद सलमान भी फिल्म के लिए राजी हो गए।

यह भी पढ़ें: केवल एक हिट से दुनिया में सबसे अमीर बना ये एक्टर, शाहरुख खान और टॉम क्रूज भी रहे पीछे

432 करोड़ की कमाई

‘प्रेम रतन धन पायो’ से सलमान ने प्रेम नाम के साथ फिर से वापसी की। सिनेमाघरों में यह मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 432 करोड़ की कमाई की थी। ये मूवी 2015 में रिलीज हुई थी। उस साल ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी मूवी बनी थी।

इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान

इस मूवी में सलमान खान और सोनम कपूर की जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। मूवी के गानें भी खूब वायरल हुए थे। मूवी में दोनों की जोड़ी को भी पसंद किया गया था। सलमान खान ने इस मूवी में डबल रोल निभाया था। वहीं सलमान सिकंदर मूवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये मूवी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: सबसे डरावनी फिल्म! स्क्रीनिंग में ही ऑडियंस की हालत पतली, कई पहुंचे अस्‍पताल; रिलीज से पहले मेकर्स की वॉर्निंग

First published on: Oct 04, 2024 04:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.