Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान को धमकी देने वाला मयंक पांड्या कौन? आरोपी को मिली तीन दिन की मोहलत

सलमान खान को 14 अप्रैल को धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस के हाथ आरोपी आ गया है जिसके बारे में जानकारी सामने आ गई है। अब आइए जानते हैं कि कौन है ये शख्स?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को 14 अप्रैल की सुबह एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। ये धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वर्ली ऑफिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई थी। इसमें दावा किया गया कि सलमान के घर में घुसकर उनकी गाड़ी में बम लगाया गया है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया जिसकी सारी जानकारी सामने आ गई है। लेकिन आरोपी को कुछ समय की मोहलत दी गई है। आइए जानते हैं कि आरोपी के बारे में…

मानसिक रूप से बीमार है आरोपी

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि धमकी देने वाला शख्स गुजरात के वडोदरा जिले के रावल गांव में रहने वाला है। इसकी पहचान मयंक पांड्या के नाम में हुई है जिसकी उम्र 26 साल है। पुलिस की टीम पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची और शुरुआती जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पूछताछ में यह सामने आया कि मयंक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसके परिवार से बात करने पर पता चला कि वह पिछले 11 सालों से मानसिक बीमारी का इलाज करवा रहा है। मयंक की हालत को देखते हुए उसे अब मुंबई बुलाया गया है, जहां वह पुलिस को अपना बयान दर्ज कराएगा।

---विज्ञापन---

गैलेक्सी के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

फिर से धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल को लगातार ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। अपार्टमेंट में सिर्फ कुछ जानकार लोगों की एन्ट्री की अनुमती दी जा रही है। साथ ही बिल्डिंग के बाहर किसी को गाड़ी खड़ी करने से भी मना किया गया है।

यह भी पढ़ें:  धमकी के बाद सलमान खान से शेयर की ये तस्वीरें, यूजर्स बोले-‘उम्र सिर्फ एक नंबर है!’

---विज्ञापन---

तीन दिन में देना होगा बयान

पुलिस ने मयंक को तीन दिन की मोहलत दी है। लेकिन उसे तीन दिन के अंदर मुंबई पहुंचकर बयान देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि मामला गंभीर है या फिर मानसिक अस्थिरता की वजह से ऐसा हुआ। हालांकि, पहले भी सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं और कुछ मौकों पर फायरिंग तक हुई है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘जाट’ और ‘सिकंदर’ से आगे निकली साउथ की ये फिल्म, 5 दिन में ही पार किया 100 करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Apr 15, 2025 09:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola