---विज्ञापन---

भाईजान ही नहीं, ये 6 सितारे भी हैं अब तक कुंआरे, 2 तो बन गई बिन ब्याही मां!

Bollywood Bachelors Age 50: चलिए जानते हैं, कौन हैं बॉलीवुड के वे सितारे, जिन्होंने अपना हमसफर तो नहीं ढूंढा, लेकिन वे शादी के बिना ही पेरेंट्स बन गए। कोई सरोगेसी के जरिए बना तो किसी ने बच्चों को गोद लिया।

Salman khan

Bollywood Bachelors Age 50: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अब तक बैचलर हैं और अक्सर उनकी शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चाएं होती हैं। कोई उनकी शादी के बारे में पूछता नजर आता है तो कोई उनके अफेयरों की बात करता है। लेकिन 58 साल के सलमान खान अब तक कुंवारे हैं। हालांकि कभी उनकी संगीता बिजलानी के साथ अफेयर की बात सामने आती हैं तो कभी बॉलीवुड की किसी एक्ट्रेस के साथ कुछ-कुछ अटकलें आ चुकी हैं। लेकिन यह तय है कि सलमान खान शादी करने के मूड में नहीं हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने भी एक बार दावे से कहा था कि मैं यह दावा करता हूं वह कभी शादी नहीं करेगा। सलमान खान के अलावा भी बहुत से ऐसे सितारे हैं जो 50 के आसपास हैं लेकिन शादी करने के मूड में नहीं हैं। चलिए जानते हैं, कौन हैं ये सितारे।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन के बारे में सभी जानते हैं कि वे अपने करियर में बेहद सफल हुईं यहां तक कि उन्होंने बच्चियों को भी गोद लिया, लेकिन कभी शादी नहीं की। बेशक, उनके अफेयर की चर्चाएं खूब हुईं लेकिन 48 साल की उम्र में भी सुष्मिता सेन ने शादी नहीं की है।

तुषार कपूर

जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर 47 साल के हो चुके हैं। उन्होंने 2016 में सरोगेसी के जरिए पिता बनने का बेड़ा उठाया था लेकिन वह भी अब तक बैचलर ही हैं।

तब्बू

तब्बू उन एक्ट्रेस में से हैं जो 52 साल की हैं लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। हालांकि उन्होंने अपने सिंगल होने की वजह अजय देवगन को बताया था। एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि उनका कजिन भाई समीर और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों उन पर नजर रखते थो और उन्हें फॉलो करते थे। अगर कोई भी लड़का उनके आसपास दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे। इसी वजह से वह मानती हैं कि वह अब तक सिंगल हैं और इसकी वजह सिर्फ अजय देवगन हैं।

अक्षय खन्ना

49 साल के हो चुके अक्षय खन्ना अभी अब तक कुंवारे हैं। वे दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के बेटे हैं लेकिन उन्होंने भी अब तक शादी नहीं की है।

एकता कपूर

जितेंद्र की बेटी एकता कपूर जो तुषार कपूर की बड़ी बहन हैं। उन्होंने भी अब तक शादी नहीं की है। वे 48 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने 2019 में सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला किया था। एकता कपूर को टीवी की दुनिया बदलने के लिए टीवी क्वीन कहा जाता है।

उदय चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस उदय चोपड़ा 51 साल के हैं। उन्होंने भी शादी नहीं की है। हालांकि उनका कोई शादी का प्लान भी नहीं है।

बहारहाल ऐसे और भी बहुत से स्टार्स हैं जो शादी के बिना पेरेंट्स बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: हीरामंडी 2 में डराती नजर आएंगी ऋचा चड्ढा, अपने रोल को लेकर कही ये बड़ी बात! 

First published on: Jun 05, 2024 05:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.