Sikandar Teaser: सलमान खान की एक्शन मूवी सिकंदर का टीजर आउट हो गया है। भाईजान एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आए। वहीं टीजर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी खूब कमाल लग रही है। इससे पहले भी मूवी का पहला लुक रिलीज हो चुका है। जिसके बाद से फैंस का इंतजार और ज्यादा बढ़ गया था। वहीं सलमान खान अपने लार्जर दैन लाइफ अवतार में एक बार फिर फैंस का दिल जीतने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के फैंस पर क्यों भड़की Unnati Tomar? गुस्से में दे डाली वॉर्निंग
रश्मिका और सलमान की जोड़ी
टीजर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी कमाल लग रही है। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में सलमान काफी जबरदस्त लग रहे हैं। टीजर में जबरदस्त डायलॉग्स ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका 'इंसाफ नहीं, साफ करने आया हूं' डायलॉग काफी धमाकेदार लग रहा है।
तिगड़ी का तालमेल
वहीं रश्मिका के साथ उनकी जोड़ी बेहद क्लासी लग रही है। सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और ए.आर. मुरुगादॉस के बीच का ये तालमेल देखने को काफी मजा आने वाला है। साजिद नाडियाडवाला ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.