Monday, 28 October, 2024

---विज्ञापन---

सलमान खान के फार्महाउस से आधी उम्र की लड़की को लेकर गई पुलिस, जानें क्या है मामला

Salman Khan fangirl detained: सलमान खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, भाईजान के पनवेल वाले फार्म हाउस से एक 24 साल की लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चलिए बताते है कि आखिर क्यों इस लड़की को पुलिस अपने साथ लेकर गई है यह लड़की वहां पर क्या कर रही थी। यह पूरा मामला क्या है।

salman khan
salman khan

Salman Khan fangirl detained: सुपरस्टार सलमान खान इस समय इटली में अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी का एन्जॉय कर रहे हैं। इस बीच, बीते दिन भारत में उनके पनवेल वाले फार्महाउस से पुलिस ने चार शूटर्स को गिरफ्तार किया था। अब सुपरस्टार के पनवेल वाले फार्महाउस से पुलिस ने एक 24 साल की लड़की को हिरासत में लिया है, जिस वजह से भाईजान एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। पनवेल वाले फार्महाउस में सलमान खान को अक्सर ही क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है और ऐसे में सुपरस्टार के फैंस भी उनके फार्महाउस के बारे में भली-भांति जानते हैं। तो चलिए बताते है कि आखिर पुलिस ने इस लड़की को क्यों हिरासत में लिया है और यह क्या मामला है।

कौन है यह लड़की?

दरअसल,  ये लड़की सलमान खान की फैन है और पनवेल वाले फार्महाउस के बाहर उनसे शादी करने के लिए हंगामा कर रही थी। इस वजह से मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, यह लड़की दिल्ली की रहने वाली है और सलमान खान से मिलने के लिए उनके फार्महाउस के बाहर पहुंच गई। सलमान खान वहां पर मौजूद नहीं हैं और इस वजह से गांववालों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

सलमान खान से शादी की मांग 

जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में ही पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन की पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया और इस  मामले में आगे की लड़की को काउंसलिंग के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव (SEAL) नामक एक गैर सरकारी संगठन के पास लेकर गई है। सलमान खान के फार्महाउस के बाहर इस लड़की की हरकतों का एक वीडियो भी पुलिस को दिया गया है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वीडियो में फैनगर्ल को लगातार यह कहते हुए सुना गया कि वो सलमान से शादी करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: कौन है श्रुति रधुनाथन? जो शाहरुख खान की टीम के स्टार क्रिकेटर की बनीं दुल्हन

First published on: Jun 02, 2024 04:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.