बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने साबित कर दिया है कि वो रियल लाइफ में भी 'सिकंदर' हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मूवी के चाइल्ड एक्टर अयान खान का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुना रहे हैं, जिसमें भाईजान ने कई बच्चों का सपना पूरा किया। सोशल मीडिया पर सलमान खान की दरियादिली का ये किस्सा खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अयान ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: क्या अपूर्वा मखीजा ने की थी सुसाइड की कोशिश? रिबेल किड ने रो-रोकर बताया दर्दनाक किस्सा
'सिकंदर' की दरियादिली
सलमान खान की मूवी 'सिकंदर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने वाले अयान ने कहा कि सलमान सर ने सेट के सभी बच्चों के सपने पूरे किए थे। उन्होंने बताया, 'हम जब शूटिंग करके होटल पहुंचे तो हमे कॉल आया कि सलमान सर ने आपको ऊपर बुलाया है। हम ऊपर गए तो वहां बहुत सी साइकिल, क्रिकेट किट और फुटबॉल रखी थीं। वे सब चीजें बहुत महंगी थी, जिन्हें खरीदने का हम सबका सपना था।'
बच्चों का सपना किया पूरा
अयान ने आगे कहा, 'हम सब ये सोच रहे थे कि काश ये चीजें हमारे पास भी होती। इतने में सलमान सर ने कहा कि ले लो। यहां तक कि वहां एक बच्चा था जिसका फिल्मों से कोई लेना-देना भी नहीं था वो बस सेल्फी के लिए आया था, उसे भी सलमान सर ने वो सब गिफ्ट्स दे दिए।'
फैंस ने लुटाया प्यार
सलमान की ये दरियादिली का किस्सा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा। एक यूजर ने लिखा, 'रियल लाइफ सिकंदर है अपना भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान भाईजान का दिल बहुत बड़ा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये ही कारण है कि हम भाई की मूवीज देखने जाते हैं।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.