Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

पिता के साथ किया था काम, बेटी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने में झिझके सलमान खान!

Salman Khan Hesitate Onscreen Romance with this Actress: आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सलमान खान अपने को-एक्टर की बेटी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने से हिचकिचाए। चलिए जानते हैं, क्या थी असल वजह।

Salman Khan Hesitate Onscreen Romance with this Actress
Salman Khan Hesitate Onscreen Romance with this Actress

Salman Khan Hesitate Onscreen Romance with this Actress: सलमान खान जो कि अनिल कपूर के बहुत अच्छे दोस्त हैं, ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि कैसे वे सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में रोमांटिक सीन को लेकर हिचक तक रहे थे। चलिए जानते हैं, क्यों।

फिल्म में खुद को नहीं कर पा रहे थे फिट

सलमान खान ने बताया था कि उनके मुताबिक, प्रेम रतन धन पायो में सोनम कपूर एकदम परफेक्ट कास्ट थी लेकिन जब उन्हें इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया तो वह शुरू में एग्री नहीं कर रहे थे लेकिन सूरज बड़जात्या के कहने पर वह इस फिल्म के लिए मान गए लेकिन फिर भी उन्हें रोमांटिक सीन करने में हिचकिचाहट हुई।

सोनम कपूर के साथ रोमांटिक सीन करने में हिचकिचाए सलमान

सलमान खान ने कहा कि वह अनिल कपूर को बहुत अच्छे से जानते हैं और अनिल कपूर उनके काफी करीबी दोस्त भी है। साथ ही उन्होंने अनिल कपूर के साथ बीवी नंबर वन और नो एंट्री जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी दोस्ती खास है। ऐसे में जब उनकी बेटी सोनम कपूर के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करने का सीन फिल्माना था तो उन्हें बहुत अजीब लग रहा था।

Salman Khan

Salman Khan

सूरज बड़जात्या का रोमांस है प्योर

हालांकि सलमान खान ने ये भी माना कि सूरज बड़जात्या की फिल्मों में एक अलग तरह का रोमांस होता है, उसमें एक पवित्रता होती है और वह अपने आप को उसके लिए फिट नहीं पा रहे थे। इसीलिए उन्हें हिचकिचाहट हो रही थी। दूसरा सलमान खान, अनिल कपूर के साथ काम कर चुके थे और उनको करीब से भी जानते थे तो सोनम कपूर के साथ रोमांस करना उन्हें जंच नहीं रहा था। लेकिन सूरज बड़जात्या ने उन्हें इसके लिए मनाया।

क्या सोचना है सोनम कपूर का

हालांकि सलमान खान के साथ रोमांटिक सीन को लेकर सोनम कपूर का नजरिया एकदम अलग था। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा कुछ अजीब नहीं लगा। हमारा परिवार बेशक एक-दूसरे को लंबे समय से जानता है। मैंने बहुत आसानी से इस सीन को कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सलमान खान और उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानती हूं।

सलमान खान काम के मोर्चे पर

काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान खान 2025 में रिलीज होने वाली सिकंदर फिल्म में नजर आएंगे। 400 करोड़ की बजट की यह फिल्म 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म को पुर्तगाल, यूरोपीय देशों के अलावा भारत के भी कुछ हिस्सों में फिल्माया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना होंगी। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डर से लेकर पठान तक, बहुत सी फिल्मों में चोटिल हुए शाहरुख, लेकिन कभी नहीं हारी हिम्मत! 

First published on: May 23, 2024 10:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.