Salman Khan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पान मसाला के भ्रामक ऐड मामले में बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है. फिलहाल राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग NCDRC (नेशनल कंस्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमिशन) ने उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर रोक लगा दी है. आयोग ने इस मामले की विस्तार से जांच के निर्देश दिए हैं.
15 अप्रैल को अगली सुनवाई
बता दें ये मामला कंस्यूमर प्रोटेक्शन राइट, 2019 की धारा 72 के तहत चल रही कार्यवाही से जुड़ा है, जिसमें कथित तौर पर भ्रामक विज्ञापन का मुद्दा उठाया गया था. आयोग ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक विवादित आदेशों के तहत कोई भी आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी. इसके साथ ही जिला आयोग द्वारा जारी किसी भी वारंट की कानूनी कार्यवाही भी अगली सुनवाई तक स्थगित रहेगी. इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता योगेंद्र सिंह बडियाल को भी नोटिस जारी किया गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल, 2026 को तय की गई है.
सलमान खान की अपकमिंग मूवीज
बात करें सलमान खान के वर्कफ्रंट की तो सलमान जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. हाल ही इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ रखा गया है. इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. ये फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म अगस्त में आएगी.
इसके साथ ही सलमान खान ने हाल ही अपने एक साउथ प्रोजेक्ट की घोषणा की है. सलमान साउथ डायरेक्टर दिल राजू के साथ एक हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल अदा करेंगी.