Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

जब Aishwarya Rai अभिषेक बच्चन की शादी पर पूछा सवाल, जानें क्या बोले एक्स बॉयफ्रेंड Salman Khan

Salman khan Talk About Aishwarya Rai: बॉलीवुड की गलियों में दबंग सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की हमेशा चर्चा बनी रहती है। दोनों के प्यार की कहानी अभी भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 17 साल हो गए हैं। […]

Salman khan Aishwarya Rai Abhishek Bachchan
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Salman khan Talk About Aishwarya Rai: बॉलीवुड की गलियों में दबंग सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की हमेशा चर्चा बनी रहती है। दोनों के प्यार की कहानी अभी भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय की शादी को लगभग 17 साल हो गए हैं। इस खूबसूरत से जोड़े ने 2007 मुंबई में शादी रचाई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की शादी के समय लोगों की नजर सलमान खान पर बनी हुई थी। पूरी इंडस्ट्री में खबर फैल गई थी कि सलमान दोनों की शादी से दुखी हैं। लेकिन सलमान की माने तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था,वह एक्स गर्लफ्रेंड की शादी पर बहुत खुश थे।

यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने दी Aishwarya Rai Bachchan संग तलाक की खबरों को हवा

अभिषेक के लिए सलमान खान ने कहा-  (Salman khan Talk About Aishwarya Rai)

अभिषेक बच्चन संग ऐश्वर्या राय की शादी से सलमान खान के दुखी होने की खबरें आग की तरह फैल गई थी। सभी लोगों का मानना था कि इस रिश्ते से सलमान खान टूट जाएंगे। वहीं खबरों की माने तो एक्स गर्लफ्रेंड की शादी से सलमान खान दुखी नहीं थे। इस बात का खुलासा खुद दबंग भाईजान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। सलमान से जब इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह इस शादी से खुश है?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि वह अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी से बहुत खुश हैं। अभिषेक बहुत अच्छा लड़का है। साथ ही कहा कि उनकी शादी को बहुत साल हो गए हैं और वह अब किसी की पत्नी है। वह बच्चन परिवार जैसे प्रतिष्ठित परिवार का हिस्सा हैं। भाईजान ने आगे कहा कि यह सबसे अच्छी चीज है जो कोई भी एक्स बॉयफ्रेंड चाहेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो  (Salman khan Talk About Aishwarya Rai)

सलमान खान ने एक मीडिया संस्थान में दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि ऐश्वर्या राय अपनी शादी से बहुत खुश हैं। उनका परिवार बहुत अच्छा है और वे एक साथ बहुत खुश हैं। साथ ही बता दें कि अब इंटरव्यू का ये पार्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोग फिर से इस आइकॉनिक लव स्टोरी के बारे में बात करने लग गए हैं।

भाईजान बच्चा करना चाहते थे

सलमान खान ने कभी शादी नहीं करने का फैसला किया लेकिन वह एक बच्चा पैदा करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह सरोगेट के जरिए बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सरोगेसी नियमों में बदलाव के कारण उन्हें बच्चा करने में अब कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले करेंगे होस्ट  (Salman khan Talk About Aishwarya Rai)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले में बस दो दिन ही बाकी है। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं,जिसको लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। सलमान खान को आखिरी बार ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। इसके अलावा, भाईजान के पास कई फिल्में हैं, जिनमें करण जौहर के साथ ‘द बुल’ भी शामिल है।

First published on: Jan 26, 2024 02:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.