Salman Birthday At Ambani House: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन बहन अर्पिता खान के घर में करीबियों के साथ मनाया। एक्टर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी को अंबानी परिवार में होस्ट की गई। इस जश्न में सलमान खान का पूरा परिवार और उनके खास दोस्त शामिल हुए। इस सेलिब्रेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सोहेल खान ने शेयर किया प्राइवेट जेट का वीडियो
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने सोशल मीडिया पर एक प्राइवेट जेट का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनकी मां सलमा खान, हेलेन, बहनें अलविरा और अर्पिता, भांजे-भांजी, एक्टर रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला दिखाई दे रहे हैं।
जामनगर में सलमान खान का हुआ स्वागत
सलमान खान के बर्थडे के लिए अंबानी परिवार का जामनगर वाला घर दुल्हन की तरह से सजाया गया। घर में चमचमाती लाइट, झिलमिलाती झालरों से सजाया गया है। सलमान खान का वेलकम करने के दिवाली की तरह पटाखे फोड़े गए। वहां काफी ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया। जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
सलमान खान के लिए मुश्किल भरा रहा साल
बता दें कि सलमान खान के लिए साल 2024 काफी चैलेंजिंग रहा है। मई महीने में उनके घर पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी जिसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दि गई थी। सलमान खान ने कुछ समय के लिए कुछ समय के लिए ब्रेक भी लिया था। इसके बाद एक्टर के खास दोस्त बाबा सिद्दीकी की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया था। अब सलमान खान के बर्थडे ने उन्हें खुशियां मनाने का बड़ा मौका दिया है।
यह भी पढे़ें: Bigg Boss 18: ईशा सिंह का एक और झूठ रिवील, बाहर के बॉयफ्रेंड का नाम आया सामने
सलमान खान के वर्क फ्रंट
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' ईद 2025 में रिलीज होने जा रही है। एक्टर के बर्थडे के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। 29 दिसंबर को इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। फिल्म सिकंदर को ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट किया है। इसमें रश्मिका मंदाना सलमान के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
यह भी पढे़ें: ईशा सिंह का बॉयफ्रेंड शालीन के साथ वीडियो वायरल, सलमान खान ने किया था EXPOSE
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.