बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमले के मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। उनकी ओर से वकील अजय गवाली ने यह याचिका दाखिल की है। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कोर्ट से जमानत की मांग की है।
सैफ के मामला को बताया झूठा
शरीफुल इस्लाम शहजाद ने अपनी याचिका दायर की है। उन्होंने दावा किया है कि उनके द्वारा कोई अपराध नहीं किया गया है। उनके खिलाफ दर्ज केस पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है। उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें बेवजह फंसाया गया है। वकील अजय गवाली ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से इस केस में घसीटा गया है।
यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में ‘सिकंदर’ के खाते में आए करोड़ों, क्या सलमान खान की मूवी बनेगी ब्लॉकबस्टर?
बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा मामला
फिलहाल यह मामला बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है, लेकिन यह मुंबई सेशंस कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। इसी वजह से अब यह मामला सेशंस कोर्ट में जाएगा, जहां आगे की सुनवाई होगी। कोर्ट अब इस जमानत याचिका पर क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.