Sahil Khan and Milena Aleksandra Wedding: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपने से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली है। 48 साल के साहिल की दूसरी पत्नी की उम्र सिर्फ 22 साल है। दोनों के बीच उम्र के अंतर को जान सोशल मीडिया पर भी यूजर्स हैरान रह गए। चारों तरफ उनके चर्चे शुरू हो गए। अब एक्टर ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?
एज गैप पर क्या बोले एक्टर?
साहिल ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने एज गैप को लेकर बात की है। एक्टर ने कहा, ‘प्यार उम्र से परिभाषित नहीं होता और ये हमारी कहानी ने बता दिया है। मिलेना भी यही मानती हैं कि प्यार का मतलब जुड़ाव, समझ और जीवन के हर चरण में साथ-साथ बढ़ना है।’
यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने व्हाइट ड्रेस में बिखेरे जलवे, एक्ट्रेस के किलर लुक्स पर फिदा हुए फैंस
लोगों से मांगा आर्शीवाद
एक्टर ने आगे कहा, ‘मैं जब मिलेना से मिला था तो वो 21 साल की थीं। साथ ही मैं बहुत जल्द उनकी साइड अट्रैक्ट हो गया और हमारी कहानी शुरू हुई। मिलेना ने कभी भी उम्र के बारे में सोचा ही नहीं। रिलेशनशिप में आने के बाद हम दोनों ने शादी करना का फैसला लिया। अब हम खुशी-खुशी शादीशुदा हैं। मैं बस इतना चाहता हूं कि आप सब हमें आर्शीवाद दें।’
वेलेंटाइन डे पर शेयर की थी फोटोज
वेलेंटाइन डे के मौके पर कपल ने शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर की थीं। मिलेना साहिल से शादी करने के लिए क्रिश्चिन धर्म को त्याग इस्लामिक धर्म अपना लिया। वहीं दोनों ने बुर्ज खलीफा के सामने पोज करते हुए फोटोज भी क्लिक करवाईं। इससे पहले साहिल ने नॉर्वे की मॉडल और एक्ट्रेस नेगर खान से शादी की थी। हालांकि उनकी शादी एक साल भी नहीं चल पाई।
यह भी पढ़ें: करियर के पीक पर क्या शादी करने वाली हैं 34 साल की ये एक्ट्रेस? रूमर्ड बॉयफ्रेंड के परिवार से की मुलाकात!