Robert De Niro On Fatherhood: जिस उम्र में कोई आम शख्स अपने पोते-पोती को गोद में खिलाता है..उस उम्र में एक मशहूर एक्टर पापा बने थे..वो भी 7वीं बार। हैरानी की बात तो ये है कि तब इस मशहूर एक्टर की पहली संतान की उम्र ही 51 साल थी। अब ज्यादा देर तक इस एक्टर के नाम पर सस्पेंस ना रखते हुए..हम आपकी मुलाकात इनसे करा देते हैं। दरअसल, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार और ऑस्कर अवार्ड विनर रॉबर्ट डी-नीरो (Robert DE Niro)हैं। एक्टर ने अब एक साल बाद इस उम्र में पिता बनने को लेकर खुलकर बात की।
79 साल की उम्र में बने पिता
‘गॉडफादर 2’ से लेकर ‘द इंटर्न’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी-नीरो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो ना सिर्फ अमेरिका में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने-जाते हैं और ना जाने कितने लोगों के लिए वो इंस्पिरेशन है। पिछले साल 2023 में 79 साल की उम्र में रॉबर्ट डी-नीरो ने अपने सातवें बच्चे का दुनिया में वेलकम किया था।
35 साल छोटी गर्लफ्रेंड बनी थी मां
80 साल की उम्र में रॉबर्ट डी-नीरो की अपनी सातवीं सन्तान बेटी जिया के साथ फोटो भी वायरल हुई थी। बता दें कि जिया को एक्टर की गर्लफ्रेंड टिफ़नी चेन ने जन्म दिया है। टिफ़नी चेन और रॉबर्ट डी-नीरो की उम्र में 35 साल का फासला है। एक्टर के पहले से 6 बच्चे हैं और उनके ना सिर्फ बच्चे बल्कि ग्रैंड चिल्ड्रेन भी हैं।
फादरहुड पर खुलकर की बातचीत
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दो बार अकादमी पुरस्कार विजेता रॉबर्ट डी नीरो ने उम्र के इस पड़ाव पर पिता बनने से लेकर फादरहुड पर खुलकर बात की। पिछले अप्रैल में जब जिया का जन्म हुआ तब डी नीरो 79 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि भले ही वो दुनिया के लिए एक फेमस एक्टर हैं, लेकिन वो अपने घर पर अपने सात बच्चों के लिए केवल उनके पिता हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र में माता-पिता बनना बहुत अच्छा है।
यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा! 10 साल छोटे शख्स को डेट कर रही हैं Kriti Sanon! साक्षी धोनी से है खास नाता