Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

फैन के साथ दरिंदगी करने वाले एक्टर दर्शन की बढ़ी मुश्किलें! Renukaswamy मर्डर केस में आया नया अपडेट

Renukaswamy murder case Update: रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिसके बाद इस केस में एक के एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस दर्दनाक हत्याकांड में एक्टर दर्शन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

Darshan Thoogudeepa Pavithra Gowda
Darshan Thoogudeepa Pavithra Gowda

Renukaswamy murder case Update: कन्नड़ फिलमों के सुपरस्टार दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक्टर को एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया था। अब रेणुकास्वामी मर्डर केस में नया अपडेट सामने आया है, जो एक्टर दर्शन के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है। सिरफिरे फैन रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में एक्टर दर्शन पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। रेणुकास्वामी मर्डर केस में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिसके बाद इस केस में एक के एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस दर्दनाक हत्याकांड में एक्टर दर्शन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।

सुपरस्टार दर्शन मामले में नया अपडेट

हाई प्रोफाइल केस बन चुका रेणुकास्वामी मर्डर केस (Renukaswamy murder case Update) में पुलिस ने एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा और सुपरस्टार दर्शन मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल करने के बाद कन्नड़ अभिनेता दर्शन की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया गया है और इसका असर उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पवित्रा समेत बाकी आरोपियों पर भी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: मर्डर मिस्ट्री में सुपरस्टार संग गर्लफ्रेंड भी निकली ‘कातिल’! रेणुका स्वामी केस में पुलिस का बड़ा खुलासा

कब तक बढ़ी दर्शन की न्यायिक हिरासत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुकास्वामी मर्डर केस के आरोपी नंबर 2 एक्टर दर्शन थुगुदीपा की न्यायिक हिरासत (Renukaswamy murder case Update) को 3 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। बेंगलुरू की एक अदालत ने 9 सितंबर, सोमवार को दर्शन की न्यायिक हिरासत मामले में फैसला सुनाया है। अब इस मामले में सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 12 सितंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

अश्लील मैसैज बने कत्ल की वजह!

बता दें कि इस मामले में दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा पर रेणुका स्वामी को किडनेप, टॉर्चर और उसकी हत्या करने का आरोप लगा है। रेणुका जो खुद को दर्शन का सबसे बड़ा फैन कहता था, वो एक्ट्रेस पवित्रा को अश्लील मैसेज भेजा करता था। एक बार तो उसने सारी हदें पार करते हुए एक्ट्रेस को अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो भेज दी थी। कहा जा रहा है कि इस हरकत के बाद ही दर्शन और पवित्रा ने मिलकर रेणुका स्वामी का मर्डर किया है। इन दोनों के अलावा इस मामले में 15 और लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़ें:‘हर महीने 10,000 रुपये दूंगा; मेरे साथ…’ फैन के ये अश्लील मैसेज बने कत्ल की वजह, पुलिस की चार्जशीट में शॉकिंग खुलासे

First published on: Sep 09, 2024 05:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.