RCB Won IPL 2025: आईपीएल 2025 के फिनाले में आरसीबी फैन काफी इमोशनल नजर आए। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ट्रॉफी आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में आ गई है। पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने ये जीत हासिल की। रोमांचक मैच के दौरान जिसने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी वो थे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। जीत के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर दोनों की आंखें नम दिखाई दीं। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक बार फिर दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर मैच के बाद के वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Stolen Review: दिल दहला देने वाली कहानी संग OTT पर लौटे अभिषेक बनर्जी, मस्ट वॉच है ये थ्रिलर मूवी
विराट-अनुष्का का इमोशनल मोमेंट
लंबे इंतजार के बाद आरसीबी की जीत ने हर किसी को इमोशनल कर दिया। विराट कोहली की आंखें तो मैच खत्म होने से पहले ही नम दिखाई दीं। वहीं पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर जब आरसीबी ने ये जीत हासिल की तो विराट कोहली अनुष्का शर्मा को गले लगाते दिखाई दी। इस दौरान दोनों खुशी के मारे इमोशनल दिखाई दिए। उनका क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आइकॉनिक मोमेंट ने जीता सबका ध्यान
वहीं विराट कोहली की कुछ तस्वीरें और भी काफी वायरल हो रही हैं। इसमें वो आइकॉनिक मोमेंट जीते दिखाई दे रहे हैं। हाथों में आईपीएल की ट्रॉफी उठाए विराट बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अनुष्का शर्मा भी वीनिंग स्माइल देती नजर आ रही हैं। दोनों की ये फोटोज भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
टीम का हौसला बढ़ाती दिखीं प्रीति जिंटा
दूसरी ओर पंजाब किंग्स के हारने से प्रीति जिंटा का दिल एक बार और टूटता दिखाई दिया। उनकी मायूसी उनके चेहरे पर देखने को मिली। प्रीति की मायूसी का वीडियो भी स्टेडियम से वायरल हो रहा है। भले ही उनकी टीम हार गई हो लेकिन इसके बाद भी वो अच्छे लीडर की तरह अपनी टीम का हौसला बढ़ाती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर फैंस को उनके लिए भी बुरा लग रहा है। लेकिन ये गेम है कोई जीत चखता है तो किसी को हार का सामना करना ही पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par के OTT राइट्स के लिए Netflix ने भेजा करोड़ों का ऑफर?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.