बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की मां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस की मां के घर में चोरी हुई है. उनके घर पर लाखों के गहने और घड़ियों की चोरी हुई है. इस मामले में उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया, जिसके बाद जुहू पुलिस ने जांच करते हुए हाउस हेल्प को अरेस्ट कर लिया है.

महिला सालों से रविना के परिवार से जुड़ी थी

दरअसल, रविना टंडन की मां के घर पर 25 लाख गहनों और घड़ियों की चोरी हुई है. इस मामले में पुलिस ने एक्ट्रेस की मां के घर की 47 साल की हाउस हेल्प राशि छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला साल 2020 से उनके परिवार के संपर्क में थी और वह एक्ट्रेस की मां की देखभाल करने के लिए अक्सर ही घर आती जाती रहती थी और खाना बनाती थी. वहीं वक्त के साथ परिवार का भरोसा उस महिला पर गहरा हुआ और इसका फायदा उठाते हुए पुलिस के मुताबिक महिला ने घर के लॉकर में रखे हुए गहने लॉकर को तोड़कर निकाले और दो महंगी घड़ियां भी चोरी की.

---विज्ञापन---

हाउस हेल्प को पुलिस ने किया चोरी के मामले में अरेस्ट

वहीं, रविना के परिवार को जब घर में चोरी के बारे में पता चला तो सबसे पहले हाउस हेल्प से इसको लेकर पूछताछ की. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में उस महिला ने इससे साफ इनकार किया. लेकिन जब दोबारा से इस मामले में महिला से सख्ती से पूछा गया तो उसने दोनों महंगी घड़ियां वापस कर दीं और अपने बयान में कहा कि गहने जगदीश नाम के एक शख्स को दिए हैं, जिससे वह वापस लेकर लौटा देगी. लेकिन महिला ने जब गहने वापस नहीं किए तो रविना के परिवार ने एक्शन लिया और शिकायत दर्ज कराई. परिवार को इस चोरी के बारे में 2 अक्टूबर को पता चला था. लेकिन 19 मई को इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई और 21 मई को हाउस हेल्प को गिरफ्तार किया गया. वहीं अभी भी चोरी के गहनों का पता नहीं चल पाया है, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha और Zaheer Khan के रिश्ते की मां को पहले ही लग गई थी भनक? बेटी की इस हरकत से भांप ली थी सारी कहानी

---विज्ञापन---