Tuesday, 24 February, 2026

---विज्ञापन---

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी से जुड़ी पहली फोटो आई सामने, खुद एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों से हो रही हैं. शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. इस बीच रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक झलक दिखाई है.

Rashmika Mandanna wedding

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ऐसे में दोनों के फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं. रश्मिका-विजय 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाएंगे. ऐसे में कपल्स की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो इस शादी के खास इंतजाम किए गए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना और इंटरनेशनल सिक्योरिटी जैसी चीजें शामिल हैं. इसी बीच रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की एक झलक दिखाई है.

रश्मिका ने शेयर की शादी से जुड़ी पहली फोटो

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रश्मिका ने शादी पार्टी की शानदार तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आ रहा है, जहां बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है. ये सजावट काफी लग्जरी लुक दे रही है. टेबल पर पड़े मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है. बता दें कपल सोमवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं. शादी के मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होंगे.

---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna wedding

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका और विजय की शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है. शादी में सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे. इवेंट में कोई भी फोन वगैरा नहीं ले जा सकेगा. कपल्स की सिक्योरिटी का भी खास ध्यान दिया गया है.

रश्मिका-विजय की लव स्टोरी

बता दें विजय और रश्मिका की लव स्टोरी काफी दिनों से सुर्खियों में है. दोनों की मुलाकात साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में हुई थी. इसमें दोनों ने साथ काम किया था. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी खूब सराहा गया. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया. सालों एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं.

First published on: Feb 24, 2026 11:21 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.