विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. दोनों अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि रश्मिका और विजय को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि वो दोनों शादी करने वाले हैं. साथ ही एक इंस्टाग्राम यूजर ने भी दोनों की शादी की डेट का खुलासा करते हुए दावा किया कि 2 फरवरी को रश्मिका और विजय की शादी है. हालांकि इन खबरों को लेकर अब रश्मिका ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि क्या सच है.
शादी की खबरों से रश्मिका ने किया इनकार
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने रश्मिका से उनकी शादी की चल रही अफवाहों को लेकर बात की. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब में मना किया है. उन्होंने ये साफ कर दिया है कि उनकी और विजय की शादी 2 फरवरी को नहीं हो रही है. हालांकि रश्मिका के इस इनकार से उनके फैंस का दिल टूट गया है.
---विज्ञापन---
एक इंस्टाग्राम यूजर ने उड़ाई थी शादी की अफवाह
बता दें कि 1 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक इंस्टाग्राम यूजर उदयपुर के सिटी पैलेस में थी और उसने वहां हो रही डेकोरेशन को दिखाया. उसने कहा कि यहां पर रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है. उसने ये भी बताया कि दोनों की शादी 2 फरवरी को उदयपुर के सिटी पैलेस में ही होगी. इतना कहते ही इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया और यह जमकर वायरल हुआ.
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर लगातार उड़ रही है शादी की अफवाह
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रश्मिका और विजय की शादी की अफवाहों ने इस तरह से जोर पकड़ा है. इससे पहले भी दोनों की शादी और सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई हैं. इससे पहले एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को होने वाली है. जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. हालांकि इस बारे में भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट विजय और रश्मिका की ओर से नहीं की गई है. क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये भी सिर्फ अफवाह हो.
अक्टूबर 2025 में उड़ी थी सगाई की अफवाह
इन सभी के अलावा अक्टूबर 2025 में विजय और रश्मिका की सगाई की खबरें भी सामने आई थीं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने सगाई कर ली है. सगाई की खबरों के बीच रश्मिका के हाथ में भी अंगूठी देखी गई है. जिसके बाद से ही अक्सर उनकी शादी की खबरें सुनने को मिल रही हैं. हालांकि विजय और रश्मिका इन खबरों पर लगातार चुप्पी साधे हुए है.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Wedding: कल सात फेरे लेने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? शादी के वेन्यू से सामने आई वीडियो