Badshah on Donald Trump Tariffs: बॉलीवुड रैपर बादशाह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार बादशाह अपने एक वायरल वीडियो की वजह से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसके अलावा उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बादशाह कॉन्सर्ट के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के लिए आड़े हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं। बादशाह ने डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ और भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते पर भी चुगली ली। उनके इस पॉलिटिकल मजाक ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। चलिए आपको इस पूरे मामले के बारे में बताते हैं।
बादशाह ने ट्रंप के टैरिफ पर साधा निशाना
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रैपर बादशाह का वीडियो उनके 'अनफिनिश्ड यूएसए टूर' का है। इस टूर के तहत वह अमेरिका के न्यू जर्सी में आयोजित म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। यहां स्टेज पर शो के दौरान बादशाह ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के अपने पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग 'होर किनिया तारीफां चाहिदी ऐ तेनु' के लिरिक्स को बदलकर 'होर किनिया टैरिफ चाहिदी ऐ ट्रम्प को' कर दिया। जैसे ही बादशाह ने स्टेज पर ये गाया, कॉन्सर्ट में मौजूद भीड़ ने उनका साथ देते हुए हंसने लगे और तालियां बजाने लगे।
भारत और अमेरिका के रिश्ते पर ली चुटकी
बादशाह यहीं नहीं रुके, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का मजाक उड़ाने के बाद उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच इंटरनेशनल जियो-पॉलिटिक्स रिलेशन पर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। इसे आगे बढ़ाते हुए उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के व्यवहार पर को लेकर कहा कि 'सोणी है सूरत तेरी… पर सिरत तेरी बेवफा'
पाकिस्तानी कंपनी
बता दें कि हाल ही में बादशाह को टेक्सास के डलास में अपकमिंग म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस कॉन्सर्ट के लिए FWICE ने रैपर से पाकिस्तानी कंपनी 3सिक्सटी शोज के साथ जॉइंट शो पर स्पष्टीकरण मांगा था।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को EOW ने भेजा समन, जानें क्या है पूरा मामला?
इसके लिए FWICE ने बादशाह को लेटर भी लिखा था। जिसमें उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी कंपनी 19 सितंबर 2025 को कर्टिस कुलवेल सेंटर में 'बादशाह अनफिनिश्ड टूर' को स्पोंसर कर रही है। FWICE ने कहा कि बादशाह का पाकिस्तानी कंपनी के साथ कोलेब्रेशन राष्ट्रीय भावना और भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के खिलाफ है। बादशाह के मैनेजमेंट ने पाकिस्तानी कंपनी के साथ किसी भी संबंध को सिरे खारिज कर दिया।