---विज्ञापन---

फैंस का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दुनियाभर में क्रेज बना हुआ है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी. ऐसे में फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. धुरंधर 2 के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आया है.

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं. फिल्म से जुड़े हर एक अपडेट को लेकर फैंस के बीच क्रेज बना हुआ है. वहीं इस बीच इसके ट्रेलर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है. खबरों के मुताबिक अब इसका ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने की उम्मीद है. पहले अफवाहें थीं कि ट्रेलर होली के दौरान रिलीज होगा, लेकिन निर्माताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया था.

कब रिलीज होगा Dhurandhar 2 का ट्रेलर?

रिपोर्ट्स की मानें, तो 6 मार्च को ट्रेलर के साथ एक नया पोस्टर भी जारी होने की संभावना है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च बताई जा रही है. बता दें ये अपडेट तब आया है जब फिल्म मेकर्स ने मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण ‘टॉक्सिक’ की रिलीज टाल दी. अब मार्च में ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज होने को तैयार है.

---विज्ञापन---

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये स्पाई फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी.

मार्च में सोलो रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का इंतजार हर किसी को है. फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े बनाए. इसकी कहानी और किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया. धुरंधर हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इसी दिन साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज को होगी. टॉक्सिक के साथ ही कई और फिल्मों को अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी है. इससे मार्च महीने में धुरंधर 2 को सोलो रिलीज का फायदा मिलने जा रहा है.

First published on: Mar 05, 2026 06:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.