---विज्ञापन---

Ranveer Singh- Deepika Padukone के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, कपल ने दी गुड न्यूज

Ranveer Singh- Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर से अच्छी खबर आई है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

Ranveer Singh- Deepika Padukone
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बड़ी खबर आई है की वो जल्द मां बनने वाली हैं। शादी के 5 साल एक्ट्रेस के घर में आने वाला है नन्हा मेहमान, 38 साल की उम्र में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। जैसे ही ये खबर फैंस को पता चली तो वो खुशी के मारे झूम उठे और कमेंट्स बॉक्स में बधाई आनी शुरू हो गई है।

5 साल बाद आई खुश खबरी

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस कपल के पेरेंट्स बनने का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। अब जैसे ही ये खबर सामने आई तो जंगल में आग की तरह फैल गई। खबर यह भी है कि एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगी। पहले भी ये खबर आई थी, लेकिन तब पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब खुद दीपिका ने इस बात की पुष्टि कर दी है।

फैंस कर रहे कमेंट्स

अब दीपिका और रणवीर के पेरेंट्स बनने की खबर के पता चलते ही सभी फैंस खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर जल्द पापा मम्मी बनने वाले कपल को बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा- आपको बहुत-बहुत बधाई। एक ने लिखा- प्यार-प्यार और सिर्फ प्यार। एक अन्य ने लिखा- बॉलीवुड की मां जो असल में मां बन रही हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुप्रतीक्षित नेपो चार्म आ रहा है!!! एक और यूजर ने लिखा- इस पल का कब से इंतजार था। इसी तरह और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं जिसमें सभी दीपिका और रणवीर को बधाई दे रहे हैं।

2024 रहा 2023 की तरह लकी

दीपिका पादुकोण के लिए साल 2023 बहुत लकी साबित हुआ था उन्होंने साल 2023 की शुरुआत में ही पठान जैसी हिट फिल्म दी तो उसके बाद जवान से साबित कर दिया की दीपिका किसी से कम नहीं है। वहीं साल 2024 की शुरुआत में ही एक्ट्रेस की फिल्म फाइटर रिलीज हुई जिसमें उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे। हालांकि ये मूवी जवान और पठान का रिकॉर्ड तो ब्रेक न कर सकी लेकिन फिर भी लोगों को अच्छी लगी।

First published on: Feb 29, 2024 10:22 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.