---विज्ञापन---

रणबीर की बहन रिद्धिमा करती थी सलमान को पसंद, एक्टर क्यों बन गए उनकी शादी में बार टेंडर

Ranbir kapoor shared riddhima sahani crush: सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा साहनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रणबीर ने बताया कि उनकी बहन सलमान को बहुत पसंद करती थी। इसके अलावा नीतू ने रिवील किया कि जब सलमान उनकी बेटी की शादी में बारटेंडर बने थे तो क्या हुआ था।

The Great Indian Kapil Sharma
The Great Indian Kapil Sharma

Ranbir kapoor shared riddhima sahani crush: बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार किड्स भी हैं, जो अपने लाइमलाइट का हिस्सा नहीं होने के बावजूद बहुत फेमस हैं। ऐसे ही एक स्टार किड का नाम है रिद्धिमा साहनी। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की  बेटी रिद्धिमा साहनी हैं। रिद्धिमा साहनी एक बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। इंस्टाग्राम पर फिटनेस से रिलेटेड उनके वीडियोज खूब पसंद किए जाते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में रणबीर कपूर ने बहन को लेकर कई खुलासे किया हैं। उन्होंने बताया कि वो सलमान को बहुत पसंद करती थीं।

सलमान के पोस्टर रिद्धिमा के कमरे में लगे होते थे

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा साहनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कपिल शर्मा के शो का बिहाइंड द सीन है। वीडियो में जब कपिल रिद्धिमा से पूछते हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें कौन सबसे अधिक पसंद है। इसके जवाब में रणबीर कपूर ने सलमान के लिए उनके प्यार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनके कमरे में सलमान के पोस्टर लगे होते थे।

रिद्धिमा के शादी में क्यों बारटेंडर बन गए थे सलमान

रणबीर के जवाब के बाद कपिल रिद्धिमा से पूछते हैं कि क्या सच में सलमान खान आपकी शादी में बार टेंडर बने थे। इसके जवाब में नीतू कपूर ने कहा कि सलमान ने खुद ऋषि से कहा था कि वो शादी में लोगों को ड्रिंक्स सर्व करेंगे। हालांकि, जब शादी के दौरान ऋषि को पता चला कि क्योंकि सलमान ड्रिंक्स सर्व कर रहे हैं, इसलिए जिन्हें नहीं भी पीना था, वो भी ड्रिंक्स ले रहे थे। भले ही वो बाद में उसे फेक दे रहे थे।

बड़े बिजनेसमैन हैं रिद्धिमा कपूर के पति

बता दें कि रिद्धिमा की शादी भारत के बड़े बिजनेसमैन भरत साहनी से 2006 में हुई है। कपल की शादी बहुत ग्रैंड थी। चार साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। दोनों की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम समायरा है।

First published on: Apr 01, 2024 08:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.