Rana Naidu Season 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की मोस्ट पॉपुलर एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। राणा दग्गुबाती की इस सीरीज का पहला पार्ट काफी धांसू था और अब इसके दूसरे सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन और सस्पेंस के साथ ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर मेकर्स ने फाइनली रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद तो फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल बढ़ गया है।
यह भी पढे़ं: कौन हैं Sana Yousuf? जिसकी 17 साल की उम्र में गोली मारकर हत्या, इस्लामाबाद में दहशत
‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर आउट
नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का धमाकेदार ट्रेलर आ चुका है , जिसमें अर्जुन रामपाल, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला के अलावा कई स्टार्स की झलक देखने को मिली है। 2 मिनट 44 सेकेंड के ट्रेलर में दमदार सीन्स देखने को मिले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राणा एक नए मिशन पर जा रहा है, जिसे वो अपना आखिरी मिशन बता रहा है। वो पत्नी सुरवीन चावला से वादा करता है कि वो नौकरी छोड़ रहा है। ट्रेलर एक्सन सीक्वेंस के साथ ड्रामा से भी भरा हुआ है।
विलेन बन छाए अर्जुन रामपाल
‘राणा नायडू सीजन 2’ में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने विलेन के तौर पर गजब एंट्री मारी है और अपने रोल में काफी जच रहे हैं। अर्जुन रामपाल ने ट्रेलर में ही साबित कर दिया है कि वो इस बार सीरीज में सब पर भारी पड़ने वाले हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के आगे राणा दग्गुबाती, वेंकटेश भी फीके पड़ गए हैं। लंबे बाल और हाथ में बन्दूक पकड़े अर्जुन रामपाल बिल्कुल खलनायक लग रहे हैं। कीर्ति खरबंदा की छोटी-सी झलक दिखी है, लेकिन लग रहा है कि सीरीज में उनका अलग ही अवतार फैंस को दिखाई देगा।
13 को स्ट्रीम होगी ‘राणा नायडू सीजन 2’
‘राणा नायडू सीजन 2’ को देखने के लिए फैंस काफी खुश हैं और कमेंट बॉक्स में सीरीज को देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर भी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 13 जून को ‘राणा नायडू सीजन 2’ स्ट्रीम होगी। मल्टीस्टारर ये वेब सीरीज में एक्शन और थ्रिलर के साथ फैमिली ड्रामा भी दर्शकों को देखने को मिलता है और इस बार तो कई नए स्टार्स ने भी सीरीज में एंट्री मारी है।
यह भी पढे़ं: Prabhas की अगली फिल्म की रिलीज डेट तय, The Raja Saab से भिड़ेगी शाहिद कपूर की फिल्म
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.