Ramzan 2025: बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो हिंदू होकर भी रमजान मनाते हैं। साथ ही अपने फैंस को भाईचारा का पैगाम भी देते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े एक्टर्स का नाम भी शामिल है। ये सितारे रमजान के महीने में इबादत भी करते हैं। वहीं बॉलीवुड के ये सेलेब्स सज-धज कर इफ्तार पार्टी में भी शामिल होते हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
करीना कपूर
बॉलीवुड की गीत यानी करीना कपूर का नाम भी इस लिस्ट में है। सैफ अली खान से शादी करने के बाद एक्ट्रेस भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं। साथ ही एक्ट्रेस रमजान के इस पाक महीने में इबादत भी करती हैं। फैंस को भी एक्ट्रेस इस त्यौहार की बधाईयां भी देती हैं।
यह भी पढ़ें: Digvijay Rathee के फैंस पर क्यों भड़की Unnati Tomar? गुस्से में दे डाली वॉर्निंग
सोनम कपूर
अनिल कपूर की लाडली और स्टाइल क्वीन सोनम कपूर भी रमजान को सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए पोस्ट भी शेयर करती हैं। वहीं एक्ट्रेस इबादत भी करती हैं।
जैस्मिन भसीन
टीवी इंडस्ट्री से पंजाबी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाली जैस्मिन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ रमजान के पाक महीने को सेलिब्रेट करती हैं। साथ ही वो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर करती हैं।
हंसिका मोटवानी
'कोई मिल गया' मूवी से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली हंसिका मोटवानी भी इस पाक महीने को सेलिब्रेट करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस फैंस के लिए भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें इस फेस्टिवल की बधाई भी देती हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.