---विज्ञापन---

Ram Mandir Inauguration: भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या से तालुक रखते हैं ये सितारे, एक तो है दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम के भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। साथ ही इसी दिन शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) की जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम में […]

Ram Mandir Inauguration anushka sharma abhishek chaubey Pooja Batra Lavanya Tripathi stars belongs to ayodhya
Ram Mandir Inauguration anushka sharma abhishek chaubey Pooja Batra Lavanya Tripathi stars belongs to ayodhya

Ram Mandir Inauguration: भगवान राम के भक्तों के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। साथ ही इसी दिन शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) की जाएगी। इस भव्य कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत मनोरंजन जगत के कई दिग्गज सितारे शामिल होगें। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जो राम लला की नगरी अयोध्या से तालुक रखते हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है बी-टाउन की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का। जी हां, यह बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेत्री भगवान राम की नगरी अयोध्या से तालुक रखती हैं। अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा अयोध्या में भारतीय सेना की डोगरा रेजीमेंट में तैनात थे और यही 1 मई 1988 को अनुष्का का जन्म हुआ था। हालांकि, अपनी एक्टिंग करियर की वजह से एक्ट्रेस मुबंई में रहती हैं।

अभिषेक चौबे (Abhishek Chaubey)

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर अभिषेक चौबे आज किसी विशेष पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है, लेकिन इस बात से अभी बहुत लोग अंजान है कि वो राम लला की नगरी अयोध्या के रहने वाले हैं। 30 मार्च 1977 को उनका जन्म अयोध्या में हुआ था। अभिषेक (Ram Mandir Inauguration) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मकड़ी’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

यह भी पढ़ें- इन स्टार्स की फिल्मों को लेकर मचा बवाल, लिस्ट में शामिल ये बड़े नाम

पूजा बत्रा और लावण्या त्रिपाठी (Pooja Batra-Lavanya Tripathi)

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से तालुक रखती हैं। एक्ट्रेस का जन्म 27 अक्टूबर 1976 में हुआ था। पूजा का नाम 90 की दशक की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होती थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी भी भगवान राम की नगरी अयोध्या से तालुक रखती हैं।

First published on: Jan 04, 2024 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.