TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने किया हनीमून पोस्टपोन, सामने आई बड़ी वजह

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी होने वाली है, इसी बीच अब उनके हनीमून को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है।

इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 2 फरवरी 2024 को दोनों की शादी गोवा में होने वाली है। सभी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है जब वो अपने फेवरेट रकुल को दुल्हन के लिबास में देखेंगे। शादी की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं, और हर दिन नया अपडेट दे अपने फैंस को इस शाक दिन से कनेक्ट किए हुए हैं। एक्ट्रेस के फैन ये भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये कपल अपने हनीमून के लिए कहां जाएगा। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि चाहने वालों का दिल ही टूट गया। जी हां, जानकारी मिली है कि रकुल और जैकी हनीमून पर नहीं जा रहे। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हो गया कि वो इस खास पल को इंजॉय करने के लिए मना कर रहे हैं।

कब है शादी?   (Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding)

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता गॉसिप के गलियारों में किसी से छुपा नहीं है। अब इस कपल ने अपने इस प्यार वाले रिश्ते को और भी मजबूत करने का मन बनाते हुए शादी करने का फैसला कर लिया है। 21 फरवरी को दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में होने वाली है। कपल अपनी शादी से जुड़े सारे अपडेट हर पल शेयर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: ब्रेकअप रूमर्स के बीच क्लोज आए बिग बॉस कपल

हनीमून पर क्यों नहीं जा रहे?

ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को लेकर खबर आ रही है कि वो अपने हनीमून पर नहीं जा रहे हैं। इसकी वजह भी सामने आ गई है, दरअसल मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस वेडिंग से 3 दिन पहले तक काम करेंगी। वहीं शादी के 1 हफ्ते बाद वह काम पर वापस लौट आएंगी। जी हां, अभिनेत्री को एक बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है। वहीं दुल्हे राजा यानी जैकी भगनानी भी अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां और छोटे मियां' में बिजी होने वाले हैं।

फिर कब जाएंगे हनीमून पर?

हालांकि ऐसा नहीं है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हनीमून पर नहीं जाएंगे। जैसे ही कपल अपने काम से फ्री हो जाएंगे तो वो तुरंत क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए अपने हनीमून पर रवाना हो जाएंगे। अब ये आने वाले समय में ही पता चलेगा की रकुल और जैकी अपने हनीमून पर कहां जाएंगे, कहीं इनका भी हनीमून भी अरबाज खान और शूरा खान की तरह सीक्रेट डेस्टिनेशन वाला तो नहीं होने वाला।

कैसी होगी ये शादी?   (Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding)

खबरों के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी थोड़ी अलग होने वाली है। जी हां, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस कपल ने डिसाइड किया है कि उनकी शादी ईको फ्रेंडली होगी। इंविटेशन के रूप में ई कार्ड दिए गए हैं, साथ ही शादी में कोई बम-पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। इसके अलावा शादी के बाद न्यूली वेड कपल मिलकर पेड़ लगाएंगे। क्यों है न इन दोनों की इको फ्रेंडली शादी। यह भी पढ़ें: सोने से था बेइंतहा प्यार, सोने की इस आदत ने ले ली जान

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.