Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Rajpal Yadav ने क्यों लिया था 5 करोड़ का कर्ज? जिसे न चुकाने पर सीज हो गई प्रॉपर्टी

Actor Rajpal Yadav Property Seized: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजपाल यादव की 5 करोड़ की संपत्ति को बैंक ने सीज कर लिया है, इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए इसके पीछे की वजह जान लेते हैं...

Rajpal Yadav
इमेज क्रेडिट: Google

Actor Rajpal Yadav Property Seized: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) को लेकर खबर आ रही है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति को बैंक वालों ने सील कर दिया है। इस चौंका देने वाली खबर के सामने आते ही सभी हैरान हो गए हैं, लेकिन ये एकदम सच है। राजपाल को उनके कॉमिक अंदाज के लिए जाना जाता है, किसी ने इस बात के बारे में सोचा भी नहीं होगा कि एक्टर को ऐसा भी समय देखना पड़ेगा। दरअसल एक्टर मुश्किल में पड़ गए हैं और उनके लीगल ट्रबल खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्यों आई ऐसी नौबत की करनी पड़ी राजपाल की संपत्ति सीज…

क्यों लिया था 5 करोड़ रुपये का लोन

जैसे ही ये खबर सामने आई कि बॉलीवुड के वो एक्टर जो सभी को हंसाने का काम करते हैं मुश्किल में पड़ गए हैं। राजपाल यादव की संपत्ति को सील कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस का दिल टूट गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला साल 2012 का है। अभिनेता की फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़े इस मामले में अब उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसमें वो डायरेक्टर थे तो उनकी पत्नी राधा यादव प्रोड्यूसर थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने बैंक से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

यह भी पढ़ें: सहेली को धोखा दे बनी सौतन, जानें क्या हुआ था उस रात जब श्रीदेवी ने ली थी आखिरी सांस

क्यों हुई संपत्ति सीज

एक्टर ने अपनी फिल्म को बनाने के लिए बैंक से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन वो उसे समय से चुका नहीं पाए जिसके चलते उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, राजपाल ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की बांद्रा ब्रांच से फिल्म को बनाने के लिए इतना बड़ा लोन लिया था। लेकिन अब उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो इस लोन को चुकाएं। ऐसे में बैंक वालों ने उनकी शाहजहांपुर में सेठ एनक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति सील कर दिया है।

बैंक वालों ने घर के बाहर लगाया बोर्ड

अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैंक वालों ने उनकी प्रॉपर्टी को जब्त तो कर ही लिया है साथ में प्रॉपर्टी के बाहर एक बोर्ड भी लगा दिया है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि अब ये संपत्ति सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंबई की है। ऐसे में इसकी खरीद फरोख्त न करें। मिली जानकारी के अनुसार, बैंक वाले प्रॉपर्टी को सीज करने से दो दिन पहले शाहजहांपुर गए थे। इसके बाद रविवार को उन्होंने प्रॉपर्टी पर बैंक का बैनर लगा दिया था।

यह भी पढ़ें: बीमार पति और बेटी को छोड़ घर से भागी, बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा

First published on: Aug 13, 2024 07:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.