Raghubir Yadav: फिल्मों की दुनिया में ऑस्कर अवॉर्ड सबसे ऊंचे स्तर पर है। ऑस्कर में नॉमिनेटेड की गई फिल्में दुनियाभर में फेमस होती हैं। इसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में नॉमिनेट की जाती हैं। इनमें से बेहतरीन मूवी ही अवॉर्ड अपने नाम कर पाती है। ऑस्कर के लिए मूवी को चुने जाना हर किसी एक्टर के लिए काफी बड़ी अचीवमेंट होती है। वहीं आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उनकी सबसे ज्यादा फिल्में ऑस्कर में नॉमिनेट हुई हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: Manisha Koirala की रिजेक्टेड मूवी से स्टार बनी थी कपूर खानदान की ये लाडली, फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई
ये मूवीज हुईं नॉमिनेट
कमल हासन, अमिताभ बच्चन और आमिर खान को पछाड़ जिस एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में ऑस्कर में गई हैं वो रघुबीर यादव हैं। इनकी तकरीबन 8 मूवीज ऑस्कर में जा चुकी हैं। इनमें 'सलाम बॉम्बे!', 'रुदाली', 'बैंडिट क्वीन', '1947 अर्थ', 'लगान', 'वाटर', 'पीपली लाइव' और 'न्यूटन' मूवीज शामिल हैं। वहीं इनमें से तीन मूवीज तो ऐसी भी हैं जिन्हें दुनियाभर की टॉप 5 बेस्ट मूवीज में भी चुना गया। इनमें 'सलाम बॉम्बे!', 'लगान' और 'वाटर' शामिल हैं। हालांकि ये मूवीज अवॉर्ड नहीं जीत सकी।
कमल हासन की 7 मूवीज हो चुकीं नॉमिनेट
वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 7 मूवीज ऑस्कर में जा चुकी है। इनमें 'सागर', 'स्वाति मुथ्यम', 'नायकन', 'थेवर मगन', 'कुरुथिपुनल', 'इंडियन' और 'हे राम' शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम है। उनकी लगान मूवी को ऑस्कर में भेजा गया था। इसके बाद भी रघुवेंद्र यादव इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.