Raaj Grover Passed Away: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर आई है जिसे सुन इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। जी हां फेमस फिल्म मेकर राज ग्रोवर (Raaj Grover) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार 4 जून को ओल्ड ब्रिज न्यू जर्सी (अमेरिका) में अपनी अंतिम सांस ली। फिल्ममेकर ने कई दिग्गज अभिनेताओं जैसे धर्मेंद्र, स्मिता पाटिल, परवीन बॉबी और विनोद खन्ना के साथ काम किया है। हालांकि वो अब अमेरिका में ही शिफ्ट हो गए थे लेकिन इंडिया में आना जाना लगा रहता था।
राज ग्रोवर की फैमिली
दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर राज ग्रोवर के अचानक निधन की खबर पर किसी को यकीन नहीं हो रहा। खबरों के अनुसार राज की तबीयत भी खराब नहीं थी जो ये कहा जाए की बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया। राज की मौत से उनका परिवार भी सदमे में है। वो अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। राज के बारे में ये कहा जाता है कि वो काफी अच्छे और खुशमिजाज इंसान थे। लेकिन दुख की बात है कि अब वो हमारे बीच में नहीं रहे।
इन दिग्गजों के साथ कर चुके हैं काम
राज ग्रोवर हिंदी सिनेमा का कोई छोटा मोटा नाम नहीं थे। उन्होंने अपने करियर में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, परवीन बॉबी, राखी के साथ काम किया है। प्रोड्यूसर की फिल्मों की बात करें तो ‘ताकत’, ‘ठिकाना’, जैसी हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही राज ने त्रिलोक मलिक के साथ मिलकर ‘आर्या’ का भी निर्माण किया है। वहीं राज ने ‘द लेजेंड्स ऑफ बॉलीवुड’ नामक बुक भी लिखी थी।