Mannara Chopra Father Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस यंका चोपड़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रियंका की बहन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है। मन्नारा के पिता रमन राय हांडा ने आज 16 जून को दिल्ली में आखिरी सांस ली। इस खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मन्नारा चोपड़ा ने खुद अपने पति के देहांत की पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है।
यह भी पढे़ं: Karisma Kapoor के EX हस्बैंड की आखिरी तस्वीर, हो रही इंटरनेट पर वायरल
मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन
एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया है। रमन राय हांडा अपने पीछे अपनी पत्नी कामनी और दोनों बेटियों मन्नारा और मेताली को अकेला छोड़ गए हैं। मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है, बता दें कि मन्नारा की मां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पापा की बहन हैं।
लंबे समय से बीमार थे एक्ट्रेस के पिता
प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा दोनों मन्नारा की कजिन सिस्टर्स हैं और इस खबर से उनको गहरा सदमा पहुंचा है। एडवोकेट रमन राय हांडा ने दिल्ली में दम तोड़ा है, वो कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आखिरी बार जब प्रियंका होली 2025 पर इंडिया आई थीं, उस समय मन्नारा और उनकी फैमिली के साथ काफी वक्त बिताया था। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में गम के माहौल है और लोग सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा को सांत्वना दे रहे हैं।
बिग बॉस में नजर आई थीं मन्नारा चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी एक्ट्रेस हैं और उनको सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया था। बिग बॉस 17 में मन्नारा चोपड़ा ने हिस्सा लिया था और टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में भी कामयाब हुई थीं। मन्नारा धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ही रही थीं, कि इसी बीच अब उनके पिता ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढे़ं: 27 जून को बॉक्स ऑफिस पर सुपरक्लैश, एक साथ भिड़ेंगी 5 फिल्में, 1 हो रही री-रिलीज