Prince Narula Yuvika Chaudhary: बिग बॉस के एक्स विनर और एक्ट्रेस युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। अब एक बार फिर प्रिंस-युविका चर्चा में आ गए हैं,कपल की शादी को 7 साल हो चुके हैं और 2024 में दोनों अपनी बेटी का स्वागत किया है। अब इतने समय बाद युविका ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद उन दोनों ने दोबारा शादी की है। जी हां, शादी के 7 साल पूरे होने के बाद युविका ने प्रिंस से दोबारा शादी की है।
यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur के घर घुसी अनजान महिला, पकड़े जाने पर बताया क्या था इरादा? केस दर्ज
प्रिंस-युविका की 7 साल बाद दोबारा शादी
युविका चौधरी ने व्लॉग में अनारकली सूट पहना हुआ है और वो बोल रही हैं कि वो दोनों दूसरी शादी के लिए जा रहे हैं। प्रिं, ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और उनका लुक बेहद कैजुअल है और वो मजाक करते हुए कहते है कि उनको किडनैप कर लिया गया है। प्रिंस ये भी कहते है कि उनको इस शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है।
युविका ने प्रिंस से की कोर्ट मैरिज
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्रिंस और युविका कोर्ट में मौजूद हैं और दोनों ने इस बार कोर्ट मैरिजी की है। इस दौरान युविका के भाई और भाभी दोनों गवाह के तौर पर साइन करते हैं और फिर एक्ट्रेस की भाभी बोलती हैं कि अब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। युविका और प्रिंस ने 7 साल बाद अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.