शादी के 7 साल बाद एक्ट्रेस ने रचाई दोबारा शादी, कोर्ट से पति संग वीडियो आया सामने
Prince Narula Yuvika Chaudhary
Prince Narula Yuvika Chaudhary: बिग बॉस के एक्स विनर और एक्ट्रेस युविका चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ समय पहले दोनों के बीच अनबन की खबरों ने फैंस को चौंका दिया था। अब एक बार फिर प्रिंस-युविका चर्चा में आ गए हैं,कपल की शादी को 7 साल हो चुके हैं और 2024 में दोनों अपनी बेटी का स्वागत किया है। अब इतने समय बाद युविका ने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद उन दोनों ने दोबारा शादी की है। जी हां, शादी के 7 साल पूरे होने के बाद युविका ने प्रिंस से दोबारा शादी की है।
यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur के घर घुसी अनजान महिला, पकड़े जाने पर बताया क्या था इरादा? केस दर्ज
प्रिंस-युविका की 7 साल बाद दोबारा शादी
युविका चौधरी ने व्लॉग में अनारकली सूट पहना हुआ है और वो बोल रही हैं कि वो दोनों दूसरी शादी के लिए जा रहे हैं। प्रिं, ने टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और उनका लुक बेहद कैजुअल है और वो मजाक करते हुए कहते है कि उनको किडनैप कर लिया गया है। प्रिंस ये भी कहते है कि उनको इस शादी के लिए मजबूर किया जा रहा है।
युविका ने प्रिंस से की कोर्ट मैरिज
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि प्रिंस और युविका कोर्ट में मौजूद हैं और दोनों ने इस बार कोर्ट मैरिजी की है। इस दौरान युविका के भाई और भाभी दोनों गवाह के तौर पर साइन करते हैं और फिर एक्ट्रेस की भाभी बोलती हैं कि अब जीजू परमानेंट फंस चुके हैं। युविका और प्रिंस ने 7 साल बाद अपनी शादी को रजिस्टर करवाया है।
प्रिंस-युविका के फैंस हुए खुश
व्लॉग में मजाक-मस्ती के बाद प्रिंस आखिर में अपनी पत्नी युविका के माथे को किस करते हैं और मैरिज रजिस्टर कराने की खुशी दोनों की आंखों में साफ देखने को मिल रही है। प्रिंस और युविका एक बार फिर पहले ही तरह खुश हैं और ये देखकर दोनों के फैंस भी उन दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्या Deepika Padukone ने बोल्ड सीन्स की वजह से छोड़ी Spirit? एक्ट्रेस ने क्यों किया फिल्म से किनारा?
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.