Prime Video Trending Series: हर हफ्ते ओटीटी और थियेटर पर कई फिल्में और वेबसीरीज आती हैं, जिनमें से कुछ आते ही लोगों के दिल में उतर जाती हैं। थियेटर में आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है, जो एक कॉमेडी फिल्म है। मगर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी 24 जून को एक बहुचर्चित वेबसीरीज स्ट्रीम हुई है, जिसकी रिलीज फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई ये सीरीज महज 1 दिन बाद ही ट्रेंड करने लगी है, नंबर 1 पर ये वेबसीरीज प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है। ये एक कॉमेडी सीरीज है, जिसका ये चौथा सीजन आया है।
यह भी पढे़ं: Box Office Prediction: ‘मां’या ‘कन्नपा’ कौन मारेगा बाजी? जानें ट्रेड एक्सपर्ट की राय
नंबर 1 ट्रेंड हो रही ये वेबसीरीज
इस समय अमेजन प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर एक वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है, जो ओटीटी पर 24 जून 2025 को स्ट्रीम हुई है। प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते ही कॉमेडी वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही है, पंचायत सीजन 4 को फैंस को काफी इंतजार था और सीरीज के आते ही ओटीटी पर ट्रेंड होने लगी है। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी सीरीज पंचायत सीजन 4 नंबर 1 पर ट्रेंड हो रही है।
फुलेरा में दिखा चुनावी रंग
पंचायत सीरीज में गांव की कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक गांव है, जिसका नाम फुलेरा है। इस सीजन में प्रधान चुनाव दिखाया है, जिसमें मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच जंग देखने को मिली है। इस जंग में क्रांति देवी ने जीत हासिल कर ली है और मंजू देवी का इस बार प्रधान की कुर्सी से उनका पत्ता कट गया है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.